फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: Elderly man dies under suspicious circumstances in Madhubani district court premises

Bihar: मधुबनी जिला कोर्ट में वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत, भूमि विवाद से जुड़े मामले की सुनवाई में आया था

Wed, 25 Jun 2025 01:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 25 Jun 2025 01:22 PM IST
सार

Bihar: पुलिस ने ऐहतियातन उन सभी व्यक्तियों को हिरासत में लिया है जिनसे मृतक का विवाद था। उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही, कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

विज्ञापन
Bihar: Elderly man dies under suspicious circumstances in Madhubani district court premises
वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी जिला कोर्ट परिसर में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक वृद्ध व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान खजौली थाना क्षेत्र निवासी 65 वर्षीय महेश्वर सिंह के रूप में हुई है। वे भूमि विवाद से जुड़े एक मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट आए थे।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोर्ट परिसर में उनकी मुलाकात उन लोगों से हुई जिनसे उनकी जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हल्की धक्का-मुक्की में बदल गई। इसी बीच महेश्वर सिंह अचानक जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: दहेज में बाइक और सोने की चेन की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या, ससुराल वाले फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया यह मामला हार्ट अटैक या सदमे से मौत का प्रतीत होता है। हालांकि, मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस ने ऐहतियातन उन सभी व्यक्तियों को हिरासत में लिया है जिनसे मृतक का विवाद था। उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही, कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

घटना के बाद कोर्ट परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं और आम लोगों के बीच हड़कंप मच गया। सभी ने कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed