फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Deadly pothole on Mirganj-Bhore main road, three e-rickshaws overturned in two hours

Bihar News: मीरगंज-भोरे मुख्य पथ पर जानलेवा गड्ढा, दो घंटे में पलटे तीन ई-रिक्शा, नौ घायल; दो की हालत गंभीर

Sun, 22 Jun 2025 07:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 22 Jun 2025 07:28 PM IST
सार

Bihar: लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही कुछ लोगों ने शिक्षा मंत्री सह स्थानीय विधायक सुनील कुमार को फोन पर मामले से अवगत कराया। मंत्री ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता को तत्काल गड्ढा भरवाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
Bihar News: Deadly pothole on Mirganj-Bhore main road, three e-rickshaws overturned in two hours
सड़क पर गड्ढे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के मीरगंज-भोरे मुख्य पथ पर बने एक खतरनाक गड्ढे ने रविवार को दो घंटे के भीतर तीन ई-रिक्शा को पलट दिया। इन हादसों में कुल नौ लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन

घायलों में बनकटा जागीरदारी की किरण देवी, हुस्सेपुर की रागिनी, महुआवा के सतीश यादव, परसौनी की सुनीता देवी, पिंकी कुमारी, चंदन कुमार, मुन्ना साह, राजू यादव और विकास पासवान शामिल हैं।

विज्ञापन

लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही कुछ लोगों ने शिक्षा मंत्री सह स्थानीय विधायक सुनील कुमार को फोन पर मामले से अवगत कराया। मंत्री ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता को तत्काल गड्ढा भरवाने का निर्देश दिया। निर्देश मिलते ही कुछ ही देर में गड्ढे को भरकर आवागमन सामान्य कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
पढ़ें:  जदयू नेता संजय झा ने पाकिस्तान को बताया आतंक की फैक्टरी, कहा- उसकी अर्थव्यवस्था लोन पर टिकी है

गौरतलब है कि इस सड़क के चौड़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है, जिसका भूमिपूजन स्वयं मंत्री सुनील कुमार ने किया था। लेकिन कार्य की शुरुआत अब तक नहीं होने से लोगों में असंतोष और अविश्वास बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क निर्माण कार्य अविलंब शुरू कराया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed