फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News : criminals shot dead young man going to bring Rakhi murder case siwan bihar police

Murder Case : राखी लाने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Fri, 08 Aug 2025 10:40 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सिवान सिटी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सिवान सिटी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 08 Aug 2025 10:40 PM IST
सार

Bihar : युवक बहुत खुश था। वह कल के लिए राखी लेने जा रहा था, तभी अचानक गोलियां चलने लगीं। जब तक में वह कुछ समझ पाता, कई गोलियां उसके शरीर में धंस चुकी थी। आननफानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन..।

विज्ञापन
Bihar News : criminals shot dead young man going to bring Rakhi murder case siwan bihar police
अस्पताल पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान में बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान जीरादेई निवासी स्व. चंद्रिका सिंह के पुत्र वीपेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। घटना जीरादेई थाना क्षेत्र के रेपुरा गैस एजेंसी के समीप की है। 

विज्ञापन

इस खबर को भी पढ़ें-Bihar News : रक्षा बंधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को दी सौगात, बस का किराया किया फ्री
विज्ञापन


घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वीपेंद्र की बहन ने राखी भेजी थी, जिसे लेने वह एक अन्य युवक के साथ रेपुरा गांव जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। गोलीबारी में वीपेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ जा रहा युवक वहां से किसी तरह भाग निकला। उसने ही परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और वीपेंद्र को सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : जानकी मंदिर का भूमि पूजन कर क्या बोले अमित शाह? सीएम नीतीश ने किया अभिनंदन

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि दोनों अपराधी नकाबपोश थे। एक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि दूसरे ने गमछे से अपना चेहरा ढंके हुए था। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सदर टू गौरी कुमारी और जीरादेई थानाध्यक्ष सोनी कुमारी मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में 
एसडीपीओ गौरी कुमारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम का गठन किया। एसडीपीओ गौरी कुमारी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed