फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Brother murdered and sister died in a road accident, double tragedy causes chaos in the family

Bihar News: भाई की हत्या तो बहन की सड़क हादसे में हुई मौत, परिवार में दोहरी त्रासदी से मचा कोहराम

Wed, 03 Sep 2025 03:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 03 Sep 2025 03:15 PM IST
सार

Bihar:  मिन्ता देवी अपने बेटे के साथ सड़क पार कर रही थीं, तभी पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा

विज्ञापन
Bihar News: Brother murdered and sister died in a road accident, double tragedy causes chaos in the family
दुखी परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले में मंगलवार देर शाम घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को शोक और आक्रोश में डुबो दिया। सिहौता दूधी टोला निवासी शंकर यादव के बेटे मुन्ना यादव की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

भाई की हत्या की खबर सुनकर उसकी बहन मिन्ता देवी अंतिम दर्शन के लिए घर निकली थीं। लेकिन बुधवार को जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के सलाहपुर के पास तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से उनकी भी मौत हो गई। इस दोहरी त्रासदी ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मिन्ता देवी अपने बेटे के साथ सड़क पार कर रही थीं, तभी पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और गांव में मातम छा गया। मिन्ता के बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है, जिसने अपनी मां को तड़पते देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; मां के अंतिम संस्कार के लिए जा रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत, पुत्र सहित तीन घायल; घर में कोहराम

हैरानी की बात यह है कि जिस समय मुन्ना की हत्या हुई, उस समय पास ही मौनिया बाबा मेले में डीआईजी नीलेश कुमार, एसपी मनोज कुमार तिवारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे, जहां भोजपुरी गायिका स्वाति मिश्रा का कार्यक्रम चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद करीब एक घंटे तक कोई पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में एसडीपीओ अमन अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और कार्रवाई शुरू की।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अधिकारी मेले में मनोरंजन में व्यस्त थे, जबकि अपराधी हत्या कर आराम से फरार हो गए। लोगों का आरोप है कि पुलिस की इसी ढिलाई से अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है। यह दोहरी त्रासदी प्रशासनिक लापरवाही और अपराधियों के बुलंद हौसले की तस्वीर पेश करती है। अब देखना है कि पुलिस इस मामले का पर्दाफाश कर पाती है या यह घटना भी फाइलों में दबकर रह जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed