फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Son going for mother funeral dies in a road accident news in hindi

Bihar: मां के अंतिम संस्कार के लिए जा रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत, पुत्र सहित तीन घायल; घर में कोहराम

Wed, 03 Sep 2025 03:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 03 Sep 2025 03:04 PM IST
सार

Bihar: शिवकुमार और उसका बेटा दीपक सड़क पार कर बस में सवार होने जा रहे थे, तभी मोहनिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर में भाई की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bihar: Son going for mother funeral dies in a road accident news in hindi
घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्रा गांव के पास मंगलवार देर रात एनएच-19 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के साहो बिगहा गांव निवासी 44 वर्षीय शिवकुमार उर्फ मंटू साव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र दीपक कुमार सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में डेहरी-ऑन-सोन निवासी मनोज सिंह का पुत्र 22 वर्षीय शक्ति सिंह और बनारस निवासी तेज बिहारी सिंह का 30 वर्षीय पुत्र राजीव रंजन शामिल हैं।

विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई सिद्धेश्वर कुमार उर्फ शिवाजी साव ने बताया कि हम सभी अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए गांव से बस से बनारस जा रहे थे। रास्ते में कुर्रा गांव स्थित जायका ढाबा पर खाना खाने के लिए रुके। खाना खाने के बाद मेरा छोटा भाई शिवकुमार और उसका बेटा दीपक सड़क पार कर बस में सवार होने जा रहे थे, तभी मोहनिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर में मेरे भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा और बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


पढे़ं; सांप काटने से 102 एंबुलेंस चालक की मौत, मुआवजे की उठी मांग; परिजन बेसुध

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर मौके से गुजर रही दुर्गावती थाना की 112 हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने मृतक व घायलों को मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक अपनी मां का अंतिम संस्कार करने बनारस जा रहा था। इसी दौरान जायका ढाबा के पास हादसा हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed