फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News body of young man returning home after closing his shop was found in river

Bihar News: दुकान बंद कर घर लौट रहे युवक का नदी में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 10 May 2025 06:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 10 May 2025 06:42 PM IST
सार

दुकान बंद कर घर लौट रहे युवक का नदी में शव मिला है। युवक का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Bihar News body of young man returning home after closing his shop was found in river
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले में बरौली थाना क्षेत्र के देवापुर गंडक नदी में एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। जबकि उसका बाइक गंडक नदी के किनारे छरकी से जब्त किया है। वहीं, परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को नदी में फेंके जाने की आशंका जाहिर की है। फ़िलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया है। मृतक की पहचान वेल्डिंग वर्कशॉप के संचालक देवापुर गांव निवासी परमेश्वर पटेल का 23 वर्षीय पुत्र रवीश पटेल के रूप में की गई है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर के पास मृतक वेल्डिंग वर्कशॉप के दुकान का संचालन करता था। इसी बीच वह शुक्रवार को अपना दुकान बंद कर घर लौट था। लेकिन अपने घर नहीं पहुंचा। जब देर रात हुई तब परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजनों ने युवक की काफी खोजबीन की। परिजनों ने उनके मोबाइल पर जब फोन किया, तब उसका फोन का रिंग बज रहा था लेकिन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फोन का लोकेशन ट्रैक किया गया, जिसके आधार पर पुलिस देवापुर स्थित गंडक छड़की पर पहुंची जहां उसका बाइक बरामद किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पटना के महावीर मंदिर में उतरे कमांडो, एटीएस टीम ने आपात स्थिति से निपटने की तैयारी की
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक की डिक्की में ही युवक का फोन भी बरामद किया गया। साथ ही आसपास उसकी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला, जिसके बाद एसडीआरएफ को नदी में खोजबीन के लिए बुलाया गया। तब तक परिजनों ने स्थानीय गोताखोर के मदद से नदी में खोजबीन किया गया, जिसके बाद उसका शव नदी से बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें: शिवदीप लांडे बोले- 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी हिंद सेना, बेरोजगारों को लेकर कही यह बात

परिजनों ने बताया कि उसे किसी ने बुलाकर उसकी हत्या कर दी और शव को नदी में फेक दिया गया है। वहीं, इस मामले में बरौली थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि नदी से शव बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतित हो रहा है, शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि युवक की मौत कैसे हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed