फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   India Pakistan Tension Commandos landed at Mahavir Mandir in Patna ATS team prepared to deal with emergency

India Pakistan Tension: पटना के महावीर मंदिर में उतरे कमांडो, एटीएस टीम ने आपात स्थिति से निपटने की तैयारी की

Sat, 10 May 2025 05:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 10 May 2025 05:40 PM IST
सार

Commandos Landed at Mahavir Mandir in Patna: राजधानी पटना के महावीर मंदिर में कमांडो ने अभ्यास किया। एटीएस टीम ने रेगुलर अभ्यास के तहत आपात स्थिति से निपटने की तैयारी की।

विज्ञापन
India Pakistan Tension Commandos landed at Mahavir Mandir in Patna ATS team prepared to deal with emergency
अभ्यास करती एटीएस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। देश को लेकर ऐसी स्थिति देखते हुए बिहार प्रदेश अलर्ट मोड पर है। आतंकी हमलों को नाकाम करने की बड़ी कोशिश के तहत शनिवार को महावीर मंदिर में कमांडो उतरे। एटीएस टीम ने अपने रेगुलर अभ्यास के तहत यहां आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारी की।

विज्ञापन


यह नजारा पटना जक्शन के पास स्थित महावीर मंदिर का है। जहां ब्लैक कमांडो और ATS ने अपने कब्जे में लेकर पूरा जक्शन और महावीर मंदिर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। पटना के महावीर मंदिर में आतंकी मंसूबों को नाकाम करने की बड़ी कोशिश शनिवार को हुई। कमांडो ने पूरे मंदिर परिसर को अपने कब्जे में लेकर आतंकी हमले को नाकाम करने की सफल कोशिश की। इस दौरान हथियारबंद और अत्याधुनिक उपकरणों से लैस कमांडो ने पटना के सबसे बड़े प्रसिद्ध मंदिर में संभावित आतंकी खतरों को नाकाम करने का सफल अभ्यास किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शिवदीप लांडे बोले- 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी हिंद सेना, बेरोजगारों को लेकर कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर के लिए लोग भी हैरान हो गए कि अचानक हुआ तो हुआ क्या। पटना जंक्शन के बाहर महावीर मंदिर में कमांडो उतरने का कारण एटीएस का रेगुलर अभ्यास रहा। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कैसे पहले से पूरी तरह सजग रहा जाए, इसके लिए एटीएस ने अपना रेगुलर अभ्यास किया। 

यह भी पढ़ें: NH-77 पर सड़क हादसा, नशे में धुत हाइवा चालक ने छीनी तीन जिंदगियां, एक महिला गंभीर घायल

हालांकि, मंदिर में पूजा करने पहुंचे लोगों ने अपने बीच अचानक से हथियारबंद कमांडो को देखकर हैरानी जताई। मगर कुछ ही समय में यह स्पष्ट हो गया कि यह एक नियमित अभ्यास का हिस्सा है, जो आतंकी हमले जैसे खतरों से निपटने की तैयारी है। इस दौरान एटीएस कमांडो के जवान मंदिर के प्रवेश और निकास द्वार सहित उन क्षेत्रों में अपना अभ्यास किया, जहां से किसी प्रकार का खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed