फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Bike riding criminals shot former Panchayat Mukhiya's brother in Gopalganj, admitted to hospital

Bihar News: गोपालगंज में बाइक सवार अपराधियों ने पूर्व मुखिया के भाई को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Tue, 16 Jul 2024 12:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 16 Jul 2024 12:33 PM IST
सार

Gopalganj News: सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति का नाम अजय सिंह है। यह थावे के धतीवना पंचायत के पूर्व मुखिया का भाई है। एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने अजय सिंह गोली मार दी है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Bike riding criminals shot former Panchayat Mukhiya's brother in Gopalganj, admitted to hospital
घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने पूर्व मुखिया के भाई को गोली मार दी। उसके बाद सभी अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने पूर्व मुखिया के भाई को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना गोपालगंज जिले के थावे थाना के धतीवना गांव की है। घायल की पहचान अजय सिंह के रूप में हुई है जो धतीवना पंचायत के पूर्व मुखिया अश्विनी सिंह के भाई हैं।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह धतीवना गांव निवासी अजय सिंह अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। उसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने अजय सिंह को गोली मार दी और आसानी से फरार हो गए। गोली अजय सिंह के पैर में लगी है, सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

 
वहीं, इस मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति का नाम अजय सिंह है। यह थावे के धतीवना पंचायत के पूर्व मुखिया का भाई है। एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने अजय सिंह गोली मार दी है। घटना की वजह आपसी रंजिश है या कुछ और पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड की धतीवना पंचायत का विवादों से पूर्व का ही नाता है। आज से दो साल पूर्व इसी पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया सुखल मुसहर की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में भी चुनावी रंजिश का मामला सामने आया था। फिर दोबारा हुए उपचुनाव में सुखल मुसहर के परिजन ही इस पंचायत के मुखिया पद पर काबिज हुए। वहीं, ताजा मामले को लेकर सदर डीएसपी प्रांजल त्रिपाठी ने एसआईटी का गठन करते हुए कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। पुलिस बहुत जल्द मामले का खुलासा कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed