फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News : 124 years old voter Minta Devi targeted Priyanka and Rahul Gandhi Bihar Election siwan bihar

Minta Devi: राहुल-प्रियंका पर भड़कीं 124 साल की वोटर मिंता देवी, कहा- मेरी तस्वीर लगाने का अधिकार किसने दिया?

Tue, 12 Aug 2025 10:01 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 12 Aug 2025 10:01 PM IST
सार

Bihar Election : 124 साल की वोटर मिंता देवी के पास जब पत्रकार पहुंचे और उन्हें प्रियंका गांधी की एक तस्वीर दिखाई तो तस्वीर को देखते ही मिंता देवी भड़क गई। उन्होंने प्रियंका गांधी, राहुल गांधी के साथ-साथ सरकार और चुनाव आयोग पर भी खूब बोली।

विज्ञापन
Bihar News : 124 years old voter Minta Devi targeted Priyanka and Rahul Gandhi Bihar Election siwan bihar
प्रियंका गांधी और मिंतो देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में सिवान की मिंता देवी अचानक चर्चा में आ गई, क्यों कि कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी मिंता देवी की तस्वीर लगी टीशर्ट पहनकर दिल्ली में प्रदर्शन करते दिखी। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मिंता देवी को फर्जी वोटर करार देते हुए चुनाव आयोग के द्वारा किये जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया पर जमकर हंगामा किया। अब जब इस बात की जानकारी मिंता देवी तक पहुंची तो वह भड़क गई। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी या राहुल गांधी मेरे कौन हैं? उन्हें मेरी तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनने का अधिकार किसने दिया?...

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election : 124 साल की वोटर मिंता देवी तक पहुंचा 'अमर उजाला', प्रियंका गांधी ने क्या उठाया था सवाल
विज्ञापन


मिंता देवी से पूछने पर वह भड़कते हुए बोली कि मुझे इसके बारे में दो चार दिन पहले पता चला। वह ( सांसद प्रियंका गांधी) मेरी कौन हैं? प्रियंका गांधी या राहुल गांधी मेरे कौन हैं? उन्हें मेरी तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनने का अधिकार किसने दिया? मिंता देवी से यह पूछने पर कि आपको किसी प्रशासनिक अधिकारी की तरफ से कोई कॉल भी आया? तो मिंता देवी ने कहा कि मुझे किसी का फोन नहीं आया...वे मेरी उम्र से अधिक मेरे शुभचिंतक क्यों बन रहे हैं? मिंता देवी ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar SIR : बिहार में 120 साल की महिला वोटर, चौंकिए नहीं मिलिए इनसे; गिनीज बुक वाले आएंगे क्या?

मिंता देवी भड़कते हुए बोली कि जिन्होंने भी यह डिटेल्स डाला है, क्या उन्होंने उस समय अपनी आंखें बंद कर ली थी? अगर सरकार की नज़र में मैं 124 साल की हूँ, तो सरकार मुझे वृद्धावस्था पेंशन क्यों नहीं दे रही है? मिंता देवी का कहना है कि 124 वर्ष के उम्र वालों को जो सरकार की योजनायें मिलनी चाहिए वह सरकार मुझे उस योजनाओं का लाभ दे या फिर वोटर आई कार्ड में मेरा डिटेल्स सही किये जाएं।


                                   

 
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed