फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A 65-year-old flood victim died after a helicopter carrying relief material fell on his head.

बिहार: सारण में बाढ़ राहत के दौरान बड़ा हादसा, हेलिकॉप्टर से गिरी राहत सामग्री से बुजुर्ग की मौत

Fri, 02 Oct 2026 09:21 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Fri, 02 Oct 2026 09:21 PM IST
सार

सारण के अमनौर प्रखंड में बाढ़ राहत अभियान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। परशुरामपुर गांव में हेलिकॉप्टर से गिराई जा रही राहत सामग्री सिर पर गिरने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
A 65-year-old flood victim died after a helicopter carrying relief material fell on his head.
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण जिले में बाढ़ के बीच राहत और बचाव अभियान के दौरान शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। अमनौर प्रखंड के परशुरामपुर गांव में सेना के हेलिकॉप्टर से गिराई जा रही सूखी राहत सामग्री की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहत सामग्री लेने के लिए जुटे बाढ़ पीड़ितों के बीच अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


मृतक की पहचान अमनौर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर निवासी स्व. बृज किशोर सिंह के 65 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार सिंह उर्फ अप्पू सिंह के रूप में हुई है। बाढ़ के बीच राहत सामग्री वितरण के दौरान हुई इस घटना से प्रभावित लोगों में भी चिंता बढ़ गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि परशुरामपुर क्षेत्र बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। बाढ़ का पानी गांव के निचले इलाकों में फैलने के बाद बड़ी संख्या में लोग अपना घर छोड़कर बांध पर शरण लिए हुए हैं। प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए हेलिकॉप्टर से सूखा राशन गिराया जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान अनिल कुमार सिंह राहत सामग्री लेने के लिए आगे बढ़े। तभी ऊपर से गिराई जा रही राहत सामग्री का पैकेट उनके सिर पर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह वहीं गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहत सामग्री पहुंचाने और वितरण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: वैशाली में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-टेंपो की टक्कर में दो मजदूरों की मौत; पांच लोग गंभीर घायल

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में अमनौर थाने के थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक राहत सामग्री लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गिराई जा रही राहत सामग्री उनके सिर पर गिर गई। उनकी उम्र करीब 65 वर्ष थी और गंभीर चोट के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद सदर अनुमंडल के भूमि उपसमाहर्ता आलोक राज भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed