{"_id":"6638ebfbc7a4c438580fffc9","slug":"bihar-crime-youth-arrested-for-appearing-in-neet-exam-instead-of-candidate-caught-during-biometric-testing-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: अभ्यर्थी की जगह नीट परीक्षा देने पहुंचा युवक गिरफ्तार, बायोमेट्रिक जांच में पकड़ा गया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: अभ्यर्थी की जगह नीट परीक्षा देने पहुंचा युवक गिरफ्तार, बायोमेट्रिक जांच में पकड़ा गया आरोपी
Mon, 06 May 2024 08:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 06 May 2024 08:11 PM IST
सार
Bihar Crime: नगर थाना इंस्पेक्टर ओपी चौहान ने बताया कि केंद्राधीक्षक द्वारा सूचना दी गई थी कि दूसरे की जगह पर नीट की परीक्षा दे रहे एक युवक को पकड़ा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
फर्जी परीक्षार्थी आरोपी सतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के गोपालगंज जिले में एक निजी स्कूल परीक्षा केंद्र पर चल रही नीट की परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे एक युवक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। फर्जी परीक्षार्थी की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिले के कुडला गांव निवासी प्रहलाद राम के बेटे सतीश कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नगर थाना क्षेत्र के बसडिला गांव स्थित परीक्षा केंद्र पर रविवार को नीट की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र पहुंचे। इसी बीच परीक्षार्थी सिद्धार्थ सुमन की जगह पर फर्जी परीक्षार्थी सतीश कुमार परीक्षा देने पहुंचा। केंद्र के कर्मियों ने उसके कागजात की जांच की। इस दौरान आरोपी ने सिद्धार्थ सुमन के एडमिट कार्ड में लगे फोटो को हटा कर खुद की फोटो चिपकाई थी। साथ ही जब उसकी बायोमेट्रिक जांच की गई तो वह रिजेक्ट हो गया। दूसरी बार भी जब उसका बायोमेट्रिक रिजेक्ट हुआ तब केंद्राधीक्षक को शक हुआ।
विज्ञापन
इसी बीच आरोपी ने भागना चाहा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। उसके बाद नगर थाने को सूचना देकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
वहीं, इस मामले में केंद्राधीक्षक पिंकी कुमारी ने स्थानीय थाने में दिए लिखित आवेदन में कहा कि परीक्षा केंद्र संख्या 151904 पर नीट परीक्षा 2024 की परीक्षा आयोजित की गई थी। कमरा सं-13 में सिद्धार्थ सुमन के स्थान पर सतीश कुमार जो कुडला बाड़मेर, राजस्थान का निवासी युवक नीट की परीक्षा दे रहा था। पहली दफा में उसका बायोमैट्रिक रिजेक्ट हो गया। दूसरी बार फिर बायोमेट्रिक हुआ, जिसमें उसके अंगूठे के निशान अमान्य रहा, जिसका परिक्षार्थी सिद्धार्थ सुमन से मिलान नहीं हुआ। उसके बाद आरोपी सतीश कुमार को पता चला तो वह भागने लगा, लेकिन उसको पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
वहीं, नगर थाना इंस्पेक्टर ओपी चौहान ने बताया कि केंद्राधीक्षक द्वारा सूचना दी गई थी कि दूसरे की जगह पर नीट की परीक्षा दे रहे एक युवक को पकड़ा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।