फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Crime: Cyber fraud gang busted in Siwan and six accused arrested

Bihar Crime: सीवान में साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 24 Jul 2025 03:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 24 Jul 2025 03:59 PM IST
सार

Bihar: पुलिस का कहना है कि यह गिरोह गेमिंग एप के जरिए लोगों को लालच देकर उनकी बैंकिंग डिटेल और ओटीपी हासिल करता था और फिर उनके खातों से पैसे निकाल लेता था। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Cyber fraud gang busted in Siwan and six accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। सीवान पुलिस ने गेमिंग ऐप के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक, साइबर थाना सीवान के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये सभी आरोपी सीवान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर थाना की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए लोगों को ठग रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने यह स्वीकार किया कि वे गेमिंग एप के जरिए लोगों से साइबर ठगी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  फैक्टरी मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत, पत्नी ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप; जानें मामला

पुलिस ने इनके पास से दो लैपटॉप, एक टैबलेट, कुल 74,100 रुपये नगद, 20 एटीएम कार्ड, 26 मोबाइल फोन, 31 चेकबुक, चार पासबुक, 19 वाई-फाई मशीनें, दो वाई-फाई राउटर, तीन चार्जर, एक इलेक्ट्रिक बोर्ड, दो मोटरसाइकिल, दो नोटबुक, 17 यूपीआई सागर, दो आधार कार्ड, एक पासपोर्ट, एक पैन कार्ड, एक स्मार्ट कार्ड और एक बायोमेट्रिक मशीन बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली निवासी सुनील सिंह के पुत्र सुमित कुमार, विद्यार्थी सिंह के पुत्र अनिकेत कुमार, बरियारपुर निवासी राज कुमार, जितेन्द्र सिंह के पुत्र आदित्य कुमार, संता सिंह के पुत्र बंटी कुमार सिंह और हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर छपिया निवासी बलीलाल सिंह के पुत्र भान्नी कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि यह गिरोह गेमिंग एप के जरिए लोगों को लालच देकर उनकी बैंकिंग डिटेल और ओटीपी हासिल करता था और फिर उनके खातों से पैसे निकाल लेता था। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस इस मामले में और लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed