फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :factory staff dead body found in suspicious circumtance police investigate

Bihar: फैक्टरी मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत, पत्नी ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप; जानें मामला

Thu, 24 Jul 2025 03:53 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 24 Jul 2025 03:53 PM IST
सार

Bihar: थाना प्रभारी अभिषेक कुमार गुप्ता ने बताया कि युवक की लाश संदिग्ध हालात में बंसवारी में मिली है, जो उसके ससुराल के घर से महज कुछ कदम की दूरी पर है। मृतक के शरीर पर किसी तरह का बाहरी जख्म नहीं पाया गया है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :factory staff dead body found in suspicious circumtance police investigate
फैक्टरी मजदूर की मौत

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के भेलाईपुर गांव में एक फैक्टरी मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक की पहचान मीनापुर थाना क्षेत्र के तुर्की गांव निवासी सियालाल शाह के 31 वर्षीय पुत्र अजय शाह के रूप में की गई है। उसका शव ससुराल के घर से कुछ ही दूरी पर स्थित बंसवारी में पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही पानापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अजय शाह की शादी वर्ष 2015 में भेलाईपुर गांव निवासी सोनी देवी से हुई थी। वह पिछले कुछ समय से पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल में ही रह रहा था और एक लोहा फैक्टरी में मजदूरी करता था। घटना के बाद मृतक की पत्नी सोनी देवी ने अपने ससुराल वालों पर पति की हत्या का आरोप लगाया है। उसने कहा कि मेरे पति को उनके ही घर वालों ने जान से मार डाला। शादी के बाद से ही मेरे पति को उनके माता-पिता ने घर से निकाल दिया था। तब से वह मेरे साथ मायके में ही रह रहे थे। कुछ दिन पहले वह बोल बम यात्रा पर जाने की बात कहकर अपने माता-पिता से मिलने तुर्की गांव गए थे। आज सुबह हमारे गांव के कुछ लोगों ने सूचना दी कि उनका शव गांव की बंसवारी में पड़ा हुआ है।

विज्ञापन


पढे़ं: नवादा में 18 वर्षीय छात्रा लापता, परिजनों में मचा कोहराम; पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच कुछ ग्रामीणों ने यह भी बताया कि अजय शराब पीने का आदी था। उधर, मृतक की मां रामपुकारी देवी ने बहू के आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि मेरी बहू का चाल-चलन ठीक नहीं था। हम पर लगाए गए सारे आरोप झूठे हैं। एक मां-बाप अपने बेटे की हत्या कैसे कर सकते हैं? उल्टे हमारी बहू ही हमारे बेटे की मौत की जिम्मेदार है।

घटना को लेकर पानापुर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार गुप्ता ने बताया कि युवक की लाश संदिग्ध हालात में बंसवारी में मिली है, जो उसके ससुराल के घर से महज कुछ कदम की दूरी पर है। मृतक के शरीर पर किसी तरह का बाहरी जख्म नहीं पाया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed