Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar: Chhath celebrations turn to mourning as a three-year-old child drowns in a canal

बिहार: छठ की खुशियां मातम में बदलीं, नहर में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत; मां के साथ ननिहाल आया था

Mon, 16 Nov 2026 09:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 16 Nov 2026 09:29 PM IST
सार

सारण के परसा थाना क्षेत्र के बलीगांवा में छठ पूजा के बाद नहर में डूबने से तीन वर्षीय अंश कुमार की मौत हो गई। वह मां के साथ ननिहाल आया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।

 

विज्ञापन
Bihar: Chhath celebrations turn to mourning as a three-year-old child drowns in a canal
अस्पताल में जुटे भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र के बलीगांवा में छठ महापर्व के समापन के बाद एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहर में डूबने से तीन वर्षीय मासूम अंश कुमार की मौत हो गई। वह अपनी मां के साथ छठ पूजा में शामिल होने ननिहाल आया था। हादसे के बाद ननिहाल और पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

शौच के लिए गया था मासूम, नहर में फिसला पैर
जानकारी के अनुसार, मकेर थाना क्षेत्र के गंज मसुरिया गांव निवासी परमेश्वर राय का तीन वर्षीय पुत्र अंश कुमार अपनी मां मुन्नी देवी के साथ बलीगांवा स्थित ननिहाल आया हुआ था। सोमवार सुबह करीब आठ बजे छठ पूजा संपन्न होने के बाद वह शौच के लिए नहर की तरफ गया था। इसी दौरान गंडक नदी घाट के समीप सुइलिस गेट से गुजरने वाली नहर के पास उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।

विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में बच्चे को लेकर परसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। छठ की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां-पिता का रो-रोकर बुरा हाल, दोनों गांवों में मातम
अंश की मौत से मां मुन्नी देवी और पिता परमेश्वर राय का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, भाई अजित कुमार, बहन प्रियंका कुमारी, दादा सोना राय और दादी चानमुनी देवी भी गहरे सदमे में हैं। इस घटना से ननिहाल बलीगांवा और पैतृक गांव गंज मसुरिया में शोक का माहौल है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलने पर परसा थाना में पदस्थापित एसआई सिम्पल कुमारी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया।

इस बीच समाजसेवी रंजीत कुमार, मुखिया प्रतिनिधि राजेश राय और पूर्व मुखिया प्रतिनिधि राजकिशोर राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed