फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar before arrival CM Nitish Kumar road construction vehicle crushed more than 15 people five broken legs

Bihar: CM नीतीश के आगमन से पहले पथ निर्माण विभाग के वाहन ने 15 से अधिक लोगों को कुचला, पांच की टूटी हड्डियां

Tue, 07 Jan 2025 02:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 07 Jan 2025 02:27 PM IST
सार

बिहार के सीवान जिले में सीएम नीतीश कुमार के आगमन से ठीक पहले पथ निर्माण विभाग की गाड़ी ने 15 से अधिक लोगों को कुचल दिया। इस दौरान पांच लोगों की टांग टूट गई।

विज्ञापन
Bihar before arrival CM Nitish Kumar road construction vehicle crushed more than 15 people five broken legs
पथ निर्माण विभाग वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सीएम नीतीश कुमार के पहुंचने के कुछ देर पहले पथ निर्माण विभाग की गाड़ी ने डेढ़ दर्जन लोगों को रौंद दिया। उसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। बता दें कि सभी घायलों का इलाज सीवान के सदर अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया जाता है कि दरौंदा थाना क्षेत्र में सीएम नीतीश कुमार के आगमन पर प्रशासन काफी एक्टिव मोड में है। तमाम पदाधिकारी अलर्ट मोड में हैं। उसी क्रम में नीतीश कुमार के पहुंचने के ठीक पहले पथ निर्माण विभाग की गाड़ी जिसका नंबर बी-01 PG-1396 है और उसमें पथ निर्माण विभाग का बोर्ड लगा हुआ है। वह पेट्रोलिंग कर रही थी और पेट्रोलिंग के क्रम में रॉन्ग साइड जाकर पांच मोटर साइकिल सवार को रौंद दिया है। इस पर कुल सवार डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए हैं। यह घटना दरौंदा थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव के पास हुई है।
विज्ञापन


इस हादसे के बाद पुलिस और आसपास के लोगों के द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सीवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। वहीं, घायलों में कुल पांच लोगों की पैर टूटने की बात बताई जा रही है। घायलों की पहचान गोरख बिंद, ममता देवी, रोशन बिंद, विनोद बिंद, निशा कुमारी, करण बिंद और विनोद बिंद के रूप में हुई है। बाकी अन्य घायलों को मामूली चोट लगने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




घायल विनोद बिंद ने बताया के वह लोग सीवान शहर के मखदूम सराय मोहल्ले में रहकर फेरी का काम करते हैं और आज सभी लोग मोटर साइकिल से अपने घर भोजपुर थाना क्षेत्र के बिहिया कल्याणपुर जा रहे थे, तभी रॉन्ग साइड में आकर पथ निर्माण विभाग की गाड़ी ने उन लोगों को कुचल दिया, जिससे वह लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। वहीं, पांच लोगों के पैर टूटने की बात बताई जा रही है और तीन लोगों को मामूली चोट लगने की जानकारी प्राप्त हुई है।


क्या कहती है पुलिस
इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे दरौंदा थाना प्रभारी छोटन कुमार ने बताया कि एक बोलेरो गाड़ी से एक्सिडेंट हुआ है। इसमें सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed