{"_id":"66d00ead1b1a43d7cb028b30","slug":"a-youth-from-gopalganj-died-in-a-road-accident-on-gorakhpur-varanasi-highway-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़ी ट्राला से टकराई बस; गोपालगंज के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़ी ट्राला से टकराई बस; गोपालगंज के युवक की मौत
Thu, 29 Aug 2024 11:31 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 29 Aug 2024 11:31 AM IST
सार
Bihar News: गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। प्रयागराज से गोरखपुर जा रही बस की जोरदार टक्कर में गोपालगंज के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर गीडा थाना क्षेत्र के मरवड़िया कुंआ, जीतपुर के पास एनएच पर खड़ी ट्राला में प्रयागराज से गोरखपुर जा रही बस की जोरदार टक्कर में गोपालगंज के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 15 यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए गोरखपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों की देख रेख में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बताया जाता है की गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर गीडा थाना क्षेत्र के मरवड़िया कुंआ, जीतपुर के पास सड़क पर खड़े ट्राला से प्रयागराज से गोरखपुर जा रही बस टकरा गई। हादसे में बस में सवार गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के चैनपट्टी गांव निवासी रंजन सिंह के 18 वर्षीय पुत्र अतुल सिंह की मौत हो गई जबकि 15 यात्री घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह प्रयागराज, सिविल लाइंस डिपो की बस यात्रियों को लेकर गोरखपुर आ रही थी। बस लेकर ड्राइवर मरवड़िया कुंआ, जीतपुर के पास पहुंचा। तभी हाईवे पर पहले से खड़े गिट्टी लदे ट्राला में बस की टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस के परखचे उड़ गए। बस सवार गोपालगंज के एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मची चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। राहगीरों में से किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन