फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Scorpio loaded with liquor entered shop and crushed cart driver people blocked road in gopalganj

Bihar: कागजों में शराबबंदी, सड़कों पर शराब; स्कॉर्पियो हादसे ने खोली पोल, ठेला चालक को कुचला

Thu, 16 Apr 2026 06:33 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Thu, 16 Apr 2026 06:33 PM IST
सार

Bihar: गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में शराब से लदी एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो हार्डवेयर की दुकान में घुस गई, जिससे एक ठेला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।  

विज्ञापन
Scorpio loaded with liquor entered shop and crushed cart driver people blocked road in gopalganj
घटनास्थल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के खोरही में भोरे-भिंगारी मुख्य पथ पर शराब से लदी एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में जा घुसी। इस हादसे में वहां मौजूद एक ठेला चालक गाड़ी के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


हादसे में ठेला चालक गंभीर घायल
हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान यूपी के देवरिया जिले के खामपार थाना अंतर्गत करौंदा गांव निवासी दिलीप राम के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहां से उसे गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा और सीधे दुकान में जा घुसा। टक्कर के बाद गाड़ी में लदी शराब की पेटियां दिखाई देने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी चला रहे युवक को दबोच लिया, जिसकी पहचान भोरे थाना के रामनगर निवासी ब्रजेश यादव के रूप में हुई है। हालांकि, उसका एक साथी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

ग्रामीणों का हंगामा, सड़क जाम
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शराबबंदी कानून और पुलिस की गश्ती पर सवाल उठाते हुए तथा मुआवजे की मांग को लेकर भोरे-भिंगारी मुख्य पथ को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी घायल के समुचित इलाज और मुआवजे की मांग कर रहे थे। सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

ये भी पढ़ें: DMCH में इलाज के दौरान धावक की मौत, चालक सहित तीन की स्थिति गंभीर

पुलिस ने संभाली स्थिति, गाड़ी जब्त
घटना की सूचना मिलते ही भोरे थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उग्र लोगों को काफी समझाने-बुझाने और उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद सड़क जाम हटवाया। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और उसमें से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस फरार धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed