फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran Excise Department seized liquor worth Rs 50 lakh in a truck, two arrested in the case

Bihar News: सारण उत्पाद विभाग को मिली बड़ी कामयाबी, 50 लाख रुपये की शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Sat, 18 Mar 2023 06:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 18 Mar 2023 06:15 PM IST
सार

सारण उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि बलिया मोड़ स्थित चेक पोस्ट से गुजर रहे एक ट्रक की स्कैनर मशीन से तलाशी ली गई। इस दौरान ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Saran Excise Department seized liquor worth Rs 50 lakh in a truck, two arrested in the case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सारण जिले में सारण उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को मांझी थाना क्षेत्र के बलिया मोड़ से भारी मात्रा में शराब जब्त की है। यहां शराब से भरा एक ट्रक स्कैनर मशीन की मदद से पकड़ा गया है। साथ ही इस मामले में तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई शराब की कीमत 50 लाख बताई जा रही है।

विज्ञापन


उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि स्कैनर मशीन की मदद से बलिया मोड़ स्थित चेक पोस्ट पर तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान एक ट्रक वहां से गुजरा, जब स्कैनर से इसकी तलाशी ली गई तो ट्रक में भारी मात्रा में शराब होने की पुष्टि हुई। ट्रक को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में शराब बरामद की गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह ट्रक अमृतसर से कोलकाता जा रहा था। ट्रक से कुल 474 कार्टून शराब बरामद की गई। इस ट्रक के चालक पवन कुमार (26) और उसके साथी लखन मेरो (19) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के थाना जसपुर राजगढ़ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्पाद अधीक्षक ने आगे बताया कि बरामद शराब की कीमत लगभग 50 लाख रुपये से अधिक है। इसे चोरी छुपे ट्रक से लेकर जाया जा रहा था। इसी दौरान मांझी थाना क्षेत्र के बलिया मोड़ पर स्कैनर मशीन की मदद से इसे पकड़ने में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि हमारा यह अभियान लगातार चल रहा है। हमारे सभी चेक पोस्ट पर स्कैनर मशीन की मदद से सभी आने-जाने वाले वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed