Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   saran-dhanteras-temple-theft-200-year-old-idols-cash-stolen

बिहार: धनतेरस पर दो मंदिरों में चोरी, कहीं 200 साल पुरानी मूर्तियां गायब तो कहीं दानपात्र साफ

Sat, 07 Nov 2026 04:09 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: सारण ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2026 04:09 PM IST
सार

बिहार के सारण में धनतेरस की रात चोरों ने दो मंदिरों को निशाना बनाया। छपरा के नई बाजार स्थित राम-जानकी मंदिर से करीब 200 साल पुरानी अष्टधातु की मूर्तियां और पूजा के बर्तन चोरी कर लिए गए। वहीं, मशरक के चरिहारा गांव में चोर मंदिर का दानपात्र तोड़कर करीब 20 हजार रुपये ले उड़े।

विज्ञापन
saran-dhanteras-temple-theft-200-year-old-idols-cash-stolen
धनतेरस की रात मंदिरों में घुसे चोर, बेशकीमती मूर्तियां और नकदी लेकर हुए फरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सारण जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने पावन पर्व धनतेरस की रात को ही भगवान के घर को निशाना बना डाला। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों के मंदिरों में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। छपरा शहर के नई बाजार स्थित प्राचीन मंदिर से जहां चोर करीब 200 साल पुरानी अष्टधातु की मूर्तियां और पूजा के बर्तन चुरा ले गए, वहीं मशरक थाना क्षेत्र में एक अन्य मंदिर का दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी कर ली गई।

विज्ञापन

छपरा: नई बाजार स्थित राम-जानकी मंदिर से 200 साल पुरानी मूर्तियां चोरी
छपरा शहर के नई बाजार स्थित जय नारायण जी के राम-जानकी मंदिर में चोरी का यह मामला तब सामने आया, जब रोज की तरह पुजारी सुबह पूजा-पाठ के लिए मंदिर पहुंचे।

विज्ञापन

क्या-क्या हुआ चोरी: मंदिर के गर्भगृह से राम-जानकी, राधा-कृष्ण समेत अन्य देवी-देवताओं की करीब 200 वर्ष पुरानी अष्टधातु की मूर्तियां गायब थीं। इसके अलावा पूजा और भोग में इस्तेमाल होने वाले प्राचीन अष्टधातु के बर्तन और पीतल का घंटा भी चोर अपने साथ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

परंपरा के कारण खुला रहता है दरवाजा
पुजारियों के अनुसार, बुजुर्गों से चली आ रही परंपरा के मुताबिक धनतेरस की रात मंदिर का मुख्य दरवाजा खुला रखा जाता है। चोरों ने इसी बात का फायदा उठाया। हालांकि, हैरानी की बात यह है कि मंदिर में रखी पत्थर और मिट्टी की अन्य मूर्तियों को चोरों ने हाथ तक नहीं लगाया। इससे साफ है कि उनका निशाना सिर्फ मूल्यवान अष्टधातु की मूर्तियां थीं। अंदर के कक्ष और मूर्तियों के आसपास सुरक्षा घेरा नहीं होने तथा ताला नहीं लगाए जाने के कारण चोरों का काम आसान हो गया।

चरिहारा गांव के मंदिर का दानपात्र तोड़ा, 20 हजार रुपये नकद ले उड़े चोर
दूसरी घटना मशरक थाना क्षेत्र के चरिहारा गांव स्थित राम-जानकी शिव मंदिर की है।

दानपात्र से नकदी साफ
अज्ञात चोरों ने मंदिर का दानपात्र तोड़कर उसमें रखे करीब 20 हजार रुपये नकद चुरा लिए। सुबह जब ग्रामीण पूजा करने पहुंचे, तब उन्हें घटना की जानकारी मिली। सबसे हैरानी की बात यह है कि मंदिर परिसर में ही सो रहे पुजारी फलाहारी बाबा को इस पूरी घटना की भनक तक नहीं लगी।

ग्रामीणों में आक्रोश
घटना की सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता शैलेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और रोष व्यक्त किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर गांव के भीतर और किनारे पर स्थित है। ऐसे में किसी बाहरी व्यक्ति के बजाय अंदरूनी संलिप्तता की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।



ये भी पढ़ें- बिहार: प्रदेश में नशे की बड़ी खेप पकड़ी गई, बस से 10 किलो चरस बरामद; डीआरआई खंगाल रही नेटवर्क

पुलिस जांच शुरू, श्रद्धालुओं में गहरी चिंता
घटना की सूचना मिलते ही मशरक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के साक्ष्यों को खंगालते हुए गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी। एक ही रात में दो अलग-अलग मंदिरों में हुई चोरी की वारदातों से पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं और संतों में भारी रोष और चिंता का माहौल है। लोग मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी व मूर्तियों की बरामदगी की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed