{"_id":"61bf5f0583570d109563f59e","slug":"samastipur-sp-arrested-asi-with-a-bottle-of-liquor-bihar-police-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: शराब की बोतल के साथ एएसआई गिरफ्तार, एक कारोबारी को बचाने के लिए थे मांगे थे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: शराब की बोतल के साथ एएसआई गिरफ्तार, एक कारोबारी को बचाने के लिए थे मांगे थे रुपये
Sun, 19 Dec 2021 10:04 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 19 Dec 2021 10:04 PM IST
सार
बिहार के समस्तीपुर जिले में एक एएसआई (सहायक उप निरीक्षक) को शराब की बोतल के साथ गिरफ्तार किया गया है। पढ़िए पूरा मामला...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में शराबबंदी को लेकर नीतीश सरकार की कवायदों पर पुलिस के अधिकारी ही पानी फेर रहे हैं। प्रदेश के समस्तीपुर जिले में एक एएसआई को अंग्रेजी शराब की बोतल के साथ गिरफ्तार किया गया है। एएसआई को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मामला जिले के विभूतिपुर थाने का है। यहां तैनात एएसआई अरुण कुमार पटेल को जिले के पुलिस अधीक्षक मानजीत सिंह ढिल्लो ने अंग्रेजी शराब की बोतल के साथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि पटेल की मिलीभगत शराब कारोबारियों से थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पटेल का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वह एक शराब कारोबारी का एक मामले से नाम निकलवाने के लिए एक लाख रुपये की मांग कर रहा था। पुलिस अधीक्षक ढिल्लो इसी की जांच के लिए विभुतिपुर थाना पहुंच थे।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र की चकहबीब पंचायत से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई थी। इसके बाद गिरफ्तार एएसआई का ऑडियो सामने आया था। इसी को लेकर शनिवार की शाम पटेल के आवास पर छापेमारी की गई थी