{"_id":"6a70c8dc245bd2a4120e9a39","slug":"samastipur-minor-physical-abuse-case-nh-28-protest-accused-arrest-demand-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, फूटा जनाक्रोश; NH-28 पर घंटों जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, फूटा जनाक्रोश; NH-28 पर घंटों जाम
Mon, 03 Aug 2026 10:31 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Mon, 03 Aug 2026 10:31 PM IST
सार
Bihar News: समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एक किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में छह दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भीम आर्मी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एनएच-28 जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस के आश्वासन के बाद करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
एनएच-28 जाम करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरबट्टा गांव में एक किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी छह दिन बाद भी नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने भीम आर्मी के नेतृत्व में एनएच-28 को मुसरीघरारी चौक के समीप जाम कर उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
गिरफ्तारी में देरी से बढ़ा लोगों का गुस्सा
बताया गया कि बड़ी संख्या में ग्रामीणों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके कारण हाईवे के दोनों लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
भीम आर्मी ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष नीरस आजाद ने प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कई लोगों ने दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन
खेत गई थी किशोरी, दर्ज हुई प्राथमिकी
जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई को नौवीं कक्षा की छात्रा बकरी के लिए चारा लाने के लिए खेत गई थी। आरोप है कि गांव के ही तीन युवकों ने उसे मक्के के खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मुसरीघरारी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। हालांकि प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी पुलिस की कार्रवाई अपेक्षित गति से नहीं हुई।
टायर जलाकर रोका हाईवे, घंटों फंसे राहगीर
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया। इसके चलते एनएच-28 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता शुरू की।
यह भी पढ़ें: पीके की जीत पर सियासी प्रतिक्रियाओं की बौछार, BJP ने मानी हार तो विपक्ष ने बताया बदलाव का संकेत
पुलिस के आश्वासन पर समाप्त हुआ प्रदर्शन
मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने प्रदर्शनकारियों को निष्पक्ष जांच और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिया। इसके बाद लगभग तीन घंटे तक चले प्रदर्शन को समाप्त कराया गया और हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।