फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bankipur bypoll prashant kishor victory political reactions bihar

Bihar: पीके की जीत पर सियासी प्रतिक्रियाओं की बौछार, BJP ने मानी हार तो विपक्ष ने बताया बदलाव का संकेत

Mon, 03 Aug 2026 08:08 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रतीक पांडेय Updated Mon, 03 Aug 2026 08:08 PM IST
सार

Bihar News: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार की राजनीति में प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। भाजपा ने जनादेश का सम्मान करते हुए हार की समीक्षा की बात कही, जबकि विपक्ष ने इसे बदलाव की शुरुआत बताया। खुद प्रशांत किशोर ने जीत को जनता के विश्वास की जीत करार दिया।

विज्ञापन
bankipur bypoll prashant kishor victory political reactions bihar
प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने हार स्वीकार करते हुए आत्ममंथन की बात कही है, जबकि विपक्षी दलों ने इसे बदलाव का संकेत बताया है। दूसरी ओर प्रशांत किशोर ने अपनी जीत को जनता के विश्वास और बदलाव की इच्छा की जीत बताया।
विज्ञापन


सम्राट चौधरी ने दी जीत की बधाई
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में बांकीपुर की जनता ने जन सुराज को चुना है। उन्होंने जनता के फैसले का सम्मान करते हुए प्रशांत किशोर को उनकी जीत पर हार्दिक बधाई दी।
विज्ञापन


'हार की करेंगे समीक्षा'
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बांकीपुर में भाजपा ने लगातार विकास कार्य किए हैं और आगे भी यह क्षेत्र उनकी प्राथमिकता में रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी इस बात की समीक्षा करेगी कि आखिर कम वोट क्यों मिले। वहीं भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि उपचुनाव और आम चुनाव की परिस्थितियां अलग होती हैं। उन्होंने कहा कि एक सीट से सरकार नहीं बनती या गिरती, लेकिन परिणाम की समीक्षा जरूर की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस नतीजे ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ईवीएम पर सवाल उठाना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'जनादेश का सम्मान हमारी परंपरा'
बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भाजपा हमेशा लोकतांत्रिक जनादेश का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी कभी भी हार का ठीकरा चुनाव आयोग या ईवीएम पर नहीं फोड़ती। उन्होंने यह भी कहा कि छह महीने पहले हुए चुनाव में भाजपा को 202 सीटों पर जीत मिली थी और यह परिणाम पार्टी के लिए समीक्षा का विषय है।

विपक्ष ने बताया बदलाव का संकेत
सपा सांसद राजीव राय ने कहा कि बांकीपुर का परिणाम युवाओं की ताकत का ट्रेलर है और इस जीत का श्रेय युवाओं को जाता है। वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह नतीजा भाजपा के पारंपरिक वोट बैंक में मोहभंग का संकेत देता है। पूर्व राजद नेता और पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी ने भी कहा कि भाजपा की चुनावी रणनीति इस चुनाव में विफल रही और अब पार्टी नेतृत्व को गंभीर आत्ममंथन की जरूरत है।

प्रशांत किशोर ने भाजपा नेतृत्व पर साधा निशाना
जीत के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि यह परिणाम साफ संदेश देता है कि बिहार की जनता वर्तमान भाजपा नेतृत्व को स्वीकार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक किला स्थायी नहीं होता और जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने बांकीपुर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी जीत जनता के विश्वास और बदलाव की आकांक्षा की जीत है।

किसी के कभी गठबंधन नहीं करेंगे
प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा, 'हमारा किसी भी राजनीतिक पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।' प्रशांत किशोर ने संकेत दिया कि जन सुराज अपने संगठन और जनसमर्थन के दम पर आगे बढ़ेगी।

रोहिणी आचार्य ने क्या कहा?
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे पर राजद नेता रोहिणी आचार्य ने जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह परिणाम एक बार फिर साबित करता है कि जीत उसी की होती है, जो लगातार संघर्ष करता है, जनता से जुड़ा रहता है और कार्यकर्ताओं व समर्थकों का सम्मान करते हुए उनसे निरंतर संवाद बनाए रखता है। रोहिणी ने इस जीत को भाजपा के विरोध और लोकतंत्र में जनता के विश्वास की जीत बताया।


यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर बांकीपुर विधायक; वोकल और साइलेंट- दोनों तरह के वोट से जीते

19,324 वोटों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत
अंतिम मतगणना के अनुसार, जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर को 64,151 वोट मिले, जबकि भाजपा के नीरज कुमार को 44,827 और राजद की रेखा कुमारी को 14,273 वोट प्राप्त हुए। इस तरह प्रशांत किशोर ने 19,324 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर अपनी पहली चुनावी परीक्षा में ऐतिहासिक सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed