फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rs 7 lakh stolen by breaking the lock of a closed house, incident captured on CCTV, police engaged in investig

Bihar: बंद घर का ताला तोड़कर सात लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 30 Jun 2025 01:53 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 30 Jun 2025 01:53 PM IST
सार

पटना जिले के मोकामा प्रखंड अंतर्गत मरांची थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर करीब सात लाख रुपये की चोरी की। घटना के वक्त घर मालिक सुजीत सिंह अपने परिवार के साथ पटना में थे।
 

विज्ञापन
Rs 7 lakh stolen by breaking the lock of a closed house, incident captured on CCTV, police engaged in investig
मौके पर मौजूद पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला मोकामा प्रखंड के मरांची थाना क्षेत्र स्थित शेरपुर गांव से सामने आया है, जहां अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब सात लाख रुपये की बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित सुजीत सिंह अपने परिवार के साथ पटना में रहकर ठेकेदारी का कार्य करते हैं। वे पिछले कई दिनों से शेरपुर स्थित अपने घर को बंद कर पटना में ही थे। इस बीच दो से तीन की संख्या में चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए।
विज्ञापन


चोरों ने घर में रखी दस अलमारियों को तोड़कर करीब 65 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण समेत लगभग सात लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अचानक तेज बहाव में बहने लगी लड़कियां, गांव के युवकों ने ऐसे बचाई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी सुजीत के भाई को सुबह सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद हुई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर मरांची थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। साथ ही पटना से एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) की टीम को भी बुलाया गया है। मरांची थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है और वे पुलिस से लगातार गश्ती बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed