{"_id":"5c36414ebdec2256ce0822e0","slug":"robbery-in-saptahik-express-train-in-bihar-firing-passengers-attacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन में भीषण डकैती, गोलीबारी, चाकू से हमला कर यात्रियों को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन में भीषण डकैती, गोलीबारी, चाकू से हमला कर यात्रियों को किया घायल
Thu, 10 Jan 2019 05:10 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 10 Jan 2019 05:10 AM IST
विज्ञापन
बिहार में पटना-भागलपुर रेलखंड पर 12350 साप्ताहिक एक्सप्रेस में अपराधियों ने हथियार के बल पर भीषण लूटपाट की है। नई दिल्ली-भागलपुर एक्सप्रेस में लूटपाट की यह वारदात किऊल और जमालपुर जंक्शन के बीच की है।
विज्ञापन
अपराधियों ने गोलीबारी भी की है, जबकि कई यात्रियों पर चाकू-छुरी से हमला भी किया है। जमालपुर रेल थाना क्षेत्र में यह घटना पवई हाल्ट के पास हुई है। ट्रेन करीब घंटे भर वहां खड़ी रही। इस दौरान अपराधियों ने ट्रेन में जमकर लूटपाट की। यात्रियों से लाखों की संपत्ति लूटी गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि, अपराधियों ने सूनसान जगह पर ट्रेन रुकवाकर लूटपाट की है। घटना के दौरान ट्रेन के ड्राइवर से भी बात नहीं हो पा रही थी। लूटपाट की घटना को अंजाम देकर अपराधी चलते बने। उसके बाद ट्रेन जमालपुर की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन
किऊल रेल डीएसपी सियाराम प्रसाद गुप्ता ने कहा कि ट्रेन जमालपुर की ओर रवाना हो चुकी है। पुलिस मौके पर पहुंच रही है। यात्रियों से पूछताछ के बाद अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।