फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Road traffic accident in Patna : car collided on Bailey road near Patna high court, many injured dead bakrid

Patna News : पटना हाईकोर्ट के पास भीषण हादसा, दो कारें टकराईं; 2 घंटे तक गाड़ी में फंसा रहा लड़का

Thu, 29 Jun 2023 08:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क , अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क , अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 29 Jun 2023 08:09 PM IST
सार

हादसा इतना भीषण था कि दोनों कार के एयरबैग खुल गए। डिजायर कार में सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, डिजायर कार की पीछे की सीट पर बैठा एक 16 साल का लड़का अंदर ही फंस गया। देखते ही देखते बेली रोड पर भीड़ लग गई। 
 

विज्ञापन
Road traffic accident in Patna : car collided on Bailey road near Patna high court, many injured dead bakrid
घटनास्थल पर जुटे आसपास के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना में भीषण सड़क हादसा हुआ है। गुरुवार शाम करीब सवा सात बजे बेली रोड पर पटना हाईकोर्ट के पास तेज रफ्तार डिजायर कार (BR 01AS 0009; मालिक- हरजीत सिंह) ऑटो को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरे लेन में चली गई और होंडा सिटी (BR01 CV 6055; मालिक - अनिता अग्रवाल) कार को टक्कर मारते हुए पोल से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों कार के एयरबैग खुल गए। डिजायर कार में सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, डिजायर कार की पीछे की सीट पर बैठा एक 16 साल का लड़का अंदर ही फंस गया। देखते ही देखते बेली रोड पर भीड़ लग गई। 

विज्ञापन


सांस लेने में तकलीफ न हो, इसलिए ऑक्सीजन सप्लाई
पुलिस ने लोगों की मदद से डिजायर कार में बैठे 3 लोगों को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं पीछे की सीट पर बैठे परसा इलाके उत्सव आनंद को निकालने में जुट गई। पहले तो लोगों ने खूब कोशिश की लेकिन उत्सव बाहर नहीं निकल पाया। आसपास के गैराज भी बकरीद के कारण बंद हो गए थे। उत्सव को सांस लेने दिक्कत न हो, इसके लिए कार में एंबुलेंस के स्टाफ ने ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था की। इसी बीच कार गैराज मिस्त्री ने कार को छेनी, हथौड़ी से काटकर उत्सव को निकालने की कोशिश करते रहे लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। करीब 50 मिनट बाद पुलिस को गैस कटर मिली। 
विज्ञापन


दो घंटे तक फंसा रहा 16 साल का लड़का
लोगों की भीड़ को देखते ही ट्रैफिक पुलिस ने इनकम टैक्स गोलंबर से हड़ताली मोड़ जाने वाली लेन को बंद कर दिया और रेस्क्यू में जुट गई। करीब दो घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर से कार के कुछ हिस्सों को काटा गया। तब जाकर उत्सव बाहर निकल पाया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। होंडा सिटी में बैठे लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंपो को देख डिजायर कार अनियंत्रित हो गई
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि डिजायर बहुत ही तेजी से इनकम टैक्स गोलंबर की तरफ जा रही थी। हाईकोर्ट मोड़ के बाद एक टेंपो गलत लेन में घुस गया था। अचानक टेंपो को देख डिजायर कार अनियंत्रित हो गई। और हड़ताली मोड़ के पास से आ रही कार होंडा सिटी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेज हॉर्न की गूंज करीब 400 मीटर तक सुनाई दी। दोनों गाड़ियों को क्रेन की मदद से बेली रोड से हटाया गया। करीब सवा दो घंटे बाद इस लेन में यातायात व्यवस्था सामान्य हुई।


2 साल पहले ऐसे ही ऑटो ड्राइवर की हुई थी मौत
करीब दो साल पहले पटना हाईकोर्ट के पास एक तेज रफ्तार बाइक लहरिया कट लगाते दूसरे लेन में घुस गई थी। और इनकम टैक्स गोलंबर की ओर से आ रहे ऑटो टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बेली रोड पर पलट गया। हादसे में हादसे में घायल ऑटो ड्राइवर अनिल कुमार की रात में मौत हो गई। एक पैसेंजर का एक पैर टूटा गया था। बाइक चलाने वाला भी घायल हो गया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed