फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Road Rage in Bihar News, IAS officer level home ministry official beaten with wife on road in vaishali bihar

Bihar : गृह मंत्रालय में तैनात IAS स्तर के अधिकारी और उनकी पत्नी को पीटा; रोड रेज में वारदात, दबोचे गए गुंडे

Thu, 23 Nov 2023 02:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 23 Nov 2023 02:54 PM IST
सार

पुलिस ने जल्द ही बदमाशों की पहचान करवा ली और छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने IAS अधिकारी की शिकायत पर FIR दर्ज कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Road Rage in Bihar News, IAS officer level home ministry official beaten with wife on road in vaishali bihar
पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाजीपुर से सड़क हादसे और मामूली रोड रेज की घटना में बदमाशों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय में तैनात IAS अधिकारी को पीट दिया। सदर थाना क्षेत्र के रामाशीष चौक पर हुए हादसे के बाद बदमाशों ने IAS अधिकारी के साथ उनकी पत्नी को भी नहीं बख्सा और उनके साथ भी मारपीट की। जब तक IAS अधिकारी ने पुलिसकर्मियों को जानकारी दी तो बदमाश फरार हो गए। इधर, घटना खबर पुलिस को लगी तो पुलिसवालों के हाथपैर फूलने लगे। आननफानन में बदमाशों की तलाश हुई। पुलिस ने जल्द ही बदमाशों की पहचान करवा ली और छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने IAS अधिकारी की शिकायत पर FIR दर्ज कर क्विक एक्शन लिया और बदमाशों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


अन्य बदमाशों की तलाश चल रही है
वहीं पुलिस पिटाई खाने वाले अधिकारी की पहचान को लेकर कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। पुलिस दावा कर रही है कि अधिकारी के साथ मारपीट करने वाले दो बदमाशों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दोनों की निशानेदही के आधार पर अन्य बदमाशों की तलाश चल रही है। वहीं लोगों का कहना है कि जब सड़क पर चलने वाले बड़े और ओहदेदार लोग सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी का क्या होगा। वैशाली पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेनी चाहिए। 
विज्ञापन


छठ महापर्व पर घर आए थे  IAS अधिकारी
यह सदर थाना के रामाशीष चौक की घटना है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के बड़े अफसर छठ में घर आये थे। वह वैशाली जिले के ही रहने वाले हैं। घर जाने के क्रम में रामाशीष चौक पर एक बाइक में हल्का-धक्का लगा था। इसके बाद बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की गई थी। गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और उनकी पत्नी के साथ बदतमीजी की गई। उसमें FIR दर्ज कर दो लोगों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed