{"_id":"58f9a9fe4f1c1bde6b471eb4","slug":"road-accident-seen-to-least-in-bihar-after-liquor-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहारः पूर्ण शराबबंदी के बाद सड़क दुर्घटना मे आई कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहारः पूर्ण शराबबंदी के बाद सड़क दुर्घटना मे आई कमी
amarujala.com, Presented By : मुकेश झा
Updated Fri, 21 Apr 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना चिन्ह
बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद सड़क दुर्घटना के मामले में काफी कमी आई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक साल 2015 में सड़क दुर्घटनाओं में 867 लोगों की मौत हुई थी जबकि साल 2016 में यह संख्या घटकर 326 हो गई। मतलब इसमें 60 प्रतिशत की कमी देखी गई है।
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के मुताबिक सड़क दुर्घटनाओं की मुख्य वजह शराब पीकर गाड़ी चलाना है। रिपोर्ट का कहना है कि संपन्न देशों में 20% लोग शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पाए गए हैं जबकि मध्यम आय वाले देशों में 69% लोग ड्रंक ड्राइविंग करते हुए पाए गए हैं।
विज्ञापन
हालांकि, सड़क सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा होने के कारण मोटर वीइकल कानून में सुधार के लिए पहली बार शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने पर 10 हजाए रुपए और दूसरी बार पकड़े जाने पर 15 हजार रुपए फाइन वसूलने का नियम प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नेशनल और स्टेट हाइवे के 500 मीटर के दायरे में शराब की दुकानों पर पाबंदी लगाई थी। ये भी एक कारण हो सकता है जिसके बाद सड़क दुर्घटना में कमी देखी गई है।