{"_id":"5f750a52853d0f3cf432cd12","slug":"rlsp-kushwaha-s-ally-madhav-anand-resigned-from-the-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Assembly Election 2020: कुशवाहा को एक और झटका प्रमुख सहयोगी ने छोड़ा साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Assembly Election 2020: कुशवाहा को एक और झटका प्रमुख सहयोगी ने छोड़ा साथ
Thu, 01 Oct 2020 12:03 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
उपेंद्र कुशवाहा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bihar Election 2020: बिहार चुनाव से पहले राजग से ठुकराए और महागठबंधन से त्याग दिए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को बुधवार को एक और झटका लगा। दरअसल मायावती की बसपा के साथ कुशवाहा द्वारा गठबंधन करने से नाराज आरएलएसपी के प्रमुख नेता और कुशवाहा के सहयोगी माधव आनंद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
आरएलएसपी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्य प्रवक्ता आनंद ने सभी पदों सहित पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने बेमेल गठबंधन कर खुद को खत्म करने का जोखिम लिया है।
विज्ञापन
आनंद ने कहा, मैं किसी व्यक्तिगत कड़वाहट के कारण पार्टी नहीं छोड़ रहा हूं। मैं 2017 में पार्टी में शामिल हुआ था और तब से लगातार इसको पोषित किया है, लेकिन दुर्भाग्यवश आरएलएसपी ने जो राह चुनी है, वह केवल इसे नष्ट करेगी। ऐसे हालात में बिहार में राजनीतिक बदलाव लाने का मेरा लक्ष्य पूरा नहीं होगा।
विज्ञापन