फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD mla rajballabh yadav suspended by party

छात्रा को पोर्न दिखाकर बोला था विधायक- 'तुम भी ऐसे ही करो'

Mon, 15 Feb 2016 08:59 AM IST
Updated Mon, 15 Feb 2016 08:59 AM IST
विज्ञापन
RJD mla rajballabh yadav suspended by party

छात्रा से रेप के आरोपी राजद विधायक राजबल्लभ यादव पर पुलिस ने नकेल कसनी शुरू कर दी है। मामला सामने आने के बाद पार्टी ने भी उसे निलंबित कर दिया है। पुलिस आरोपी विधायक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार राजद प्रदेश अध्यक्ष राम चन्द्र पुर्बे ने बताया कि पार्टी ने राजबल्लभ के मुद्दे को गंभीरता से लिया है। मामले में संज्ञान लेते हुए पार्टी ने आरोपी विधायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

 
वहीं पुलिस आरोपी विधायक की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। माना जा रहा है जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। राजबल्लभ पर पूर्व में भी बलात्कार के आरोप लग चुके हैं जिसके कारण लालू यादव ने उसे पार्टी से निकाल दिया था। हालांकि जल्द ही उन्हें पार्टी में फिर शामिल कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजबल्लभ यादव की तलाश कर रही पुलिस

RJD mla rajballabh yadav suspended by party

ताजा मामला एक 15 वर्षीय छात्रा के साथ बलात्कार का है। बिहारशरीफ की रहने वाली छात्रा को उसकी पडोसी सुलेखा देवी यह कहकर अपने साथ ले गई थी कि उसे एक जन्मदिन की पार्टी में चलना है। छात्रा जब उसके साथ एक घर में पहुंची तो वहां कोई पार्टी नहीं चल रही थी।

वहां विधायक राजबल्लभ मौजूद थे। रिपोर्ट के अनुसार राजबल्लभ और सुलेखा ने एक साथ शराब पी और छात्रा को भी जबरन शराब पिलानी चाही। छात्रा ने इससे इंकार किया तो विधायक ने उसे एक पोर्न फिल्म दिखाते हुए कहा वह भी ऐसे ही करे जैसा फिल्म में चल रहा है।

जब छात्रा ने उस घर से निकलने का प्रयास किया तो विधायक के बॉडीगार्ड ने उसे पकड़कर वापिस विधायक के कमरे में धकेल दिया। पुलिस को दिए बयान में छात्रा ने बताया कि विधायक ने अपने बॉडीगार्ड्स से कहा अगर वह पोर्न फिल्म की हीरोइन की तरह नहीं करती है तो वह उसके साथ बारी बारी से रेप करें।

पूर्व में राबड़ी देवी सरकार में मंत्री रहा चुका है यादव

RJD mla rajballabh yadav suspended by party

इसके बाद विधायक ने छात्रा से बलात्कार किया। वहीं घटना के बाद छात्रा जैसे तैसे पुलिस के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। मामला सत्ताधारी पार्टी से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने छात्रा के बयान दर्ज कराए।

वहीं छात्रा ने फोटो देखकर आरोपी विधायक की पहचान की। तीन बार के विधायक राजबल्लभ हाल ही के चुनाव में नवादा सीट से जीते हैं। पूर्व में राबड़ी देवी सरकार में वह मंत्री भी रह चुके हैं।

वहीं यह मामला सामने आने के बाद विपक्षी पार्टियों ने राजद और उसकी सहयोगी जेडीयू पर निशाना साध दिया है। भाजपा ने इसे जंगलराज का सशक्त उदाहरण बताते हुए कहा प्रदेश में कानून व्यवस्‍था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed