फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD leader Tejppratap yadav in delhi mall enjoying life with friends

तनाव मुक्त हैं तेजप्रताप: दिल्ली में जमे हैं लालू यादव के बड़े लाल, दोस्तों के साथ मॉल में घूमते हुए तस्वीर की शेयर

Tue, 24 Aug 2021 02:59 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना  Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 24 Aug 2021 02:59 PM IST
सार

तेजप्रताप ह्वाइट टी-शर्ट और ब्लू जींस पहने हैं और दोस्तों के साथ बैठकर बातें कर रहे हैं। तेज प्रताप फिलहाल राजनीति से दूर हैं और दोस्तों के साथ घूम रहे हैं। हालांकि, तेज प्रताप ने साफ कर दिया है कि जब तक प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी वह किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। रक्षाबंधन के मौके पर तेज प्रताप और तेजस्वी यादव भी दिल्ली पहुंचे हुए थे। इस दौरान दोनों भाइयों को लालू यादव ने समझाइश दी है। 

विज्ञापन
RJD leader Tejppratap yadav in delhi mall enjoying life with friends
तेज प्रताप यादव, नेता आरजेडी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पटना में दो दिन पहले तक राष्ट्रीय जनता दल के अंदर सियासी घमासान मचा था। यह तो सभी ने देखा ही होगा। पार्टी में वर्चस्व और प्रदेश अध्यक्ष को हटाने को लेकर तेज प्रताप और तेजस्वी यादव यानी दोनों भाई आमने-सामने थे, लेकिन सियासी तूफान अब शांत है, क्योंकि तेजप्रताप दिल्ली में दोस्तों के साथ आनंद उठा रहे हैं। दोस्तों के साथ मॉल घूम रहे हैं और सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर रहे हैं। फोटो में तेज प्रताप यादव दिल्ली के बसंत कुंज स्थित मॉल में दोस्तों के साथ बैठे हुए हैं। तेजप्रताप ह्वाइट टी-शर्ट और ब्लू जींस पहने हैं और दोस्तों के साथ बैठकर गप्पे लड़ा रहे हैं। हालांकि, राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को वह हिटलर और तानाशाह कह रहे हैं। वह कहते हैं कि जब तक हिटलर चाचा पर कठोर कार्रवाई नहीं होगी, वह पार्टी के किसी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। 

विज्ञापन


दिल्ली में दोस्तों के साथ घूम रहे तेज प्रताप
दिल्ली मॉल में साथ-साथ फोटो खिंचाने वाले उनके दोस्त चैतन्य कुमार बिहार के गया के रहने वाले हैं। चैतन्य ने भी अपने फेसबुक पेज पर तेजप्रताप यादव के साथ तस्वीर पोस्ट की है और उन्हें ' शेरे बिहार ' कहा । उन्होंने आगे लिखा तेज के विरोधी चाहे जो कहें वह बोलते हैं तो खुल कर बोलते हैं।
विज्ञापन


लालू यादव ने तेज प्रताप को शांत रहने के लिए कहा
गौरतलब है कि पिछले दिनों पटना में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ शिकायत लेकर तेज प्रताप मां राबड़ी देवी के आवास पर स्थित तेजस्वी यादव के दफ्तर गए थे, लेकिन उन्हें नहीं मिलने दिया गया था, जिसके बाद तेज प्रताप नाराज हो गए और तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय सिंह पर अपना आक्रोश निकाला। तेज प्रताप के आक्रमक रवैये को देखते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था कि पार्टी में हर किसी को अनुशासन का पालन करना होगा। सूत्रों की मानें तो तेज प्रताप के इस व्यवहार से दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ कर रहे लालू यादव भी बेहद नाराज हुए थे और दोनों को दिल्ली बुलाया था। बताया जा रहा है कि लालू यादव ने तेज प्रताप को शांत रहने को कहा है। इसके बाद तेज प्रताप दिल्ली में दोस्तों के साथ इंज्वॉय कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed