फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD leader Raghuvansh the advice of the jdu

आरजेडी नेता रघुवंश की सलाह पर भड़का जदयू

Wed, 02 Nov 2016 07:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 02 Nov 2016 07:08 PM IST
विज्ञापन
 RJD leader Raghuvansh the advice of the jdu
- फोटो : Getty images

राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पांच नवंबर को यूपी के लखनऊ में आयोजित समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में भाग लेने की सलाह दी है। रघुवंश के इस बयान पर जदयू ने कहा, पार्टी को किसी की नसीहत की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


रघुवंश प्रसाद सिंह ने बुधवार को पटना में पत्रकारों से कहा कि पहले के गले-शिकवे भूलकर सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को एक साथ आना होगा। उन्होंने कहा, जदयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार को सपा के समारोह में शामिल होना चाहिए। सपा ने सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को समारोह में आने के लिए आमंत्रण दिया है।
विज्ञापन


रघुवंश प्रसाद ने कहा कि पिछला उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भी जदयू ने अकेले लड़ा था, जिसका परिणाम पार्टी के लिए उत्साहजनक नहीं था। राजद नेता ने कहा कि सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को एक साथ आना होगा तभी फिर से राष्ट्रीय स्तर पर महागठबंधन का रास्ता निकलेगा। ऐसा नहीं होने पर भाजपा को ही फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जदयू के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने रघुवंश के इस बयान पर कहा, जदयू को किसी की नसीहत की जरूरत नहीं है और पार्टी नेतृत्व किसी भी मामले में खुद फैसला लेने को सक्षम है। उन्होंने कहा कि जदयू ने महागठबंधन बनाकर गैर भाजपा मोर्चा का रास्ता दिखाने का काम किया है।

बता दें कि पांच नवंबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद भाग लेने के लिए पटना से चार नवंबर को लखनऊ के लिए रवाना होंगे। वहीं नीतीश कुमार इस समारोह में शामिल नहीं होंगे।


मंगलवार को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि पांच नवंबर को सपा की रैली में ना तो नीतीश जाएंगे और ना ही उनकी पार्टी का कोई दूसरा नेता जाने वाला है। श्री सिंह ने कहा कि मुलायम का परिवार कलह से जूझ रहा है और इस रैली से एक पक्ष खुद को मजबूत दिखाना चाह रहा है। जदयू उनके पारिवारिक विवाद में नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed