{"_id":"59843c824f1c1b03608b4769","slug":"rjd-leader-lalu-yadav-slams-narendra-modi-on-mob-lynching-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीफ पर युवकों की पिटाई पर नरेंद्र मोदी पर बरसे लालू, कहा- देखता हूं कितनी सख्ती से होती है कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीफ पर युवकों की पिटाई पर नरेंद्र मोदी पर बरसे लालू, कहा- देखता हूं कितनी सख्ती से होती है कार्रवाई
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
Updated Fri, 04 Aug 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
बिहार के गोपालगंज जिले में बीफ रखने के आरोप में तीन युवकों की पिटाई पर राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसें। लालू ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि ऐसे मामलों पर सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए, अब देखूंगा कि राज्य सरकार कितनी सख्ती से ऐसा करती है।
विज्ञापन
गुरुवार को भोजपुर में बीफ को लेकर जमकर हंगामा हुआ। एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, बीफ ले जा रहे ट्रक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोककर ड्राइवर और अन्य दो लोगों के साथ जमकर मारपीट की।
विज्ञापन
इस दौरान पीड़ित खुद को बचाने के लिए दया मांग रहे थे लेकिन उनपर रहम न करते हुए जमकर पीटा गया।
बताया जा रहा है कि ट्रक पर बड़ी मात्रा में बीफ ले जाया जा रहा था। बीफ को बर्फ से ढककर रखा गया था। इस दौरान तीन बीफ तस्करों की बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जमकर धुनाई की।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों तस्करों को कार्यकर्ताओं के चंगुल से निकालते हुए गिरफ्तार कर लिया है।