बिहार में बाढ़ के बीच सुशील मोदी ने देखी सुपर-30! राजद ने बोला हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ से जूझ रहे बिहार के बीच उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के फिल्म सुपर-30 देखने का आरोप लग रहा है। इसे लेकर पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने उनपर निशाना साधा है। राजद का आरोप है कि सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के बजाय फिल्म देखने में अपना में वक्त बर्बाद कर रही है।
सोशल मीडिया फिल्म देखते हुए सुशील मोदी की फोटो वायरल हो रही है। गौरतलब है कि बिहार में बाढ़ के कारण अभी तक 60 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। बिहार की मुख्य विपक्षी राजद ने सुशील मोदी के फिल्म देखने को लेकर हमला किया है।
होटल मौर्या, पटना में सुपर-30 फिल्म के अभिनेता श्री ऋत्विक रोशन व सुपर-30 के संस्थापक श्री आनंद कुमार से मिलते हुए। pic.twitter.com/lDz4idF7m1
विज्ञापन विज्ञापन— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) July 16, 2019
जानकारी के लिए बता दें कि नीतीश सरकार ने फिल्म सुपर-30 को टैक्स फ्री कर दिया था। जिसके बाद अभिनेता ऋतिक रोशन ने आभार जताने के लिए सुशील मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर को ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया। जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर उप-मुख्यमंत्री पर सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया।
16 जुलाई को ऋतिक के सुशील मोदी से मुलाकात की पोस्ट करने के बाद बुधवार को राजद ने मौजूदा सरकार, भाजपा और सुशील मोदी पर पर सवाल उठाए गए।
बिहार में भयावह बाढ़ के चलते लोग त्राहिमाम कर रहे है और बेशर्म उपमुख्यमंत्री @SushilModi बीजेपी के सभी विधायकों, मंत्रियों के साथ पटना में फ़िल्म देख रहे है। पत्रकारों के पूछने पर नंगे विधायक/मंत्री कह रहे है बाढ़ आयी तो क्या खाना-पीना और फ़िल्म देखना छोड़ दे? जनता मरे तो मरे..
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) July 17, 2019
राजद का यह ट्वीट ऐसे समय में आया है जब बिहार के तमाम जिले बाढ़ की चपेट में है और गंभीर हालात से जूझ रहे हैं। राजद का आरोप है कि सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के बजाय फिल्म देखने में अपना में वक्त बर्बाद कर रही है।