{"_id":"5b93faa4867a557f6661f05b","slug":"rjd-gave-its-support-to-congress-bharat-bandh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजद ने कांग्रेस के ‘भारत बंद’ को दिया अपना समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजद ने कांग्रेस के ‘भारत बंद’ को दिया अपना समर्थन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजद ने तेल के बढ़ते दामों के खिलाफ 10 सितंबर को कांग्रेस द्वारा किए जाने वाले ‘भारत बंद’ को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि पार्टी ने कांग्रेस और वाम प्रायोजित ‘भारत बंद’ को समर्थन देने का निर्णय किया है।
विज्ञापन
सिंह ने पार्टी कार्यालय में कहा कि हमें भारत बंद के लिए विपक्ष को मजबूत करना होगा...जनहित के लिए हम भारत बंद में सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे। कांग्रेस ने गुरुवार को बढ़ते तेल के दामों के खिलाफ 10 सितंबर को ‘भारत बंद’ करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि जिस रफ्तार से रोजाना तेल के दाम बढ़ रहे हैं, ऐसा लगता है कि पेट्रोल और डीजल के दाम जल्द सौ के पार पहुंच जाएंगे। इनपुट: भाषा
विज्ञापन