फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rjd Chief Lalu Prasad Yadav Birthday 11 june Turned 75 years

Lalu Prasad Yadav Birthday: 75 साल के हुए लालू, राजद ने पूरे बिहार में मनाया जश्न

Sat, 11 Jun 2022 10:07 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 11 Jun 2022 10:07 AM IST
सार

लालू प्रसाद यादव का जन्म 11 जून 1948 को हुआ था। बिहार के फुलवारिया में जन्मे लालू को देश के उन नेताओं में माना जाता है जिन्हें न सिर्फ प्रशंसक बल्कि विरोधी भी पसंद करते हैं। लालू यादव का मजाकिया अंदाज वोटरों को आकर्षित करने का ब्रह्मास्त्र माना जाता है।

विज्ञापन
Rjd Chief Lalu Prasad Yadav Birthday 11 june Turned 75 years
लालू यादव - फोटो : Social media

विस्तार

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज अपना 75वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। इस मौके पर पूरे बिहार में जश्न की तैयारी है। जन्मदिन के मौके पर जहां कार्यकर्ताओ में जबरदस्त उत्साह है, तो वहीं पार्टी की तरफ से कई कार्यक्रम रखे जाएंगे। लालू प्रसाद के जन्मदिन पर पूरे पटना शहर में होर्डिंग पोस्टर लगाए गए हैं। आरजेडी कार्यालय में होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम में लालू के अलावा तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह सहित कई नेता मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


लालू के जन्मदिन पर होंगे ये कार्यक्रम
आज जन्मदिन के मौके पर लालू प्रसाद यादव पार्टी कार्यालय में बने लोहिया कर्पूरी पुस्तकालय का उद्घाटन करेंगे साथ ही तेजस्वी के नाम पर वाचनालय का भी उद्घाटन करेंगे। दूसरी तरफ लालू के बड़े लाल तेजप्रताप लालू पाठशाला की शुरुआत करेंगे। तेजप्रताप ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आदरणीय लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर जनशक्ति के पांच संकल्पों में से एक संकल्प "शिक्षा" को बढ़ावा देते हुए लालू पाठशाला का शुभारम्भ करने जा रहा हूं ताकि ये भ्रष्ट सरकार शिक्षा  में बाधा न बने |
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



लालू के जन्मदिन पर गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था
लालू के 75वें जन्मदिवस को आरजेडी ने सद्भावना दिवस और सादगी के साथ मनाने का फैसला किया है। आरजेडी ने अपने सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं से  अपने गृह जिला में गरीबों को भोजन कराने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed