फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD announce 50 percent upper caste candidate for Bihar MLC Election

Bihar MLC Election 2022: भाजपा के सवर्ण वोट पर राजद की नजर, 50 प्रतिशत सीटों पर भूमिहार और राजपूत उम्मीदवार उतारा

Mon, 14 Feb 2022 01:37 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 14 Feb 2022 01:37 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद ने पार्टी की छवि बदलने की कोशिश की है। आरजेडी ने बिहार विधान परिषद चुनाव में सवर्ण वोटों को साधने के लिए नई तरकीब लगाई है। 

विज्ञापन
RJD announce 50 percent upper caste candidate for Bihar MLC Election
राजद का नया फार्मूला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजद मुस्लिम और यादवों की पार्टी कही जाती रही है लेकिन इस बार बिहार विधान परिषद चुनाव में सवर्ण वोट को साधने के लिए राजद ने अलग फार्मूला अपनाया है। इस बार आरजेडी ने एक चौथाई सीटों पर भूमिहार प्रत्याशी को उतारा है। 

विज्ञापन


लालू प्रसाद यादव की पार्टी पर शुरू से मुस्लिम- यादव की पार्टी होने का आरोप लगता आया है। इन्हीं दो वर्गों के वोटों के कारण पार्टी लंबे समय तक बिहार की सत्ता में काबिज रही। बिहार की राजनीति में यादव और मुस्लिमों का कुल वोट 32 प्रतिशत है लेकिन इस बार आरजेडी ने सवर्ण वोट अपने खेमे करने के लिए नई तरकीब लगाई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद ने अपनी छवि बदलने की कोशिश की है। इस बार राजद ने बीजेपी के सवर्ण वोटों को साधने के लिए बिहार विधान परिषद चुनाव के 24 सीटों में से 21 प्रत्याशियों की घोषणा की है। इस बार एक चौथाई सीटों पर भूमिहार प्रत्याशी को उतारा गया है। 
विज्ञापन


इन सीटों पर भूमिहार प्रत्याशी
आरजेडी ने पांच सीटों पर भूमिहार प्रत्याशी उतारे हैं। पटना से कार्तिक कुमार, पश्चिमी चंपारण से सौरभ कुमार, पूर्वी चंपारण से राजेश कुमार रौशन, मुजफ्फरपुर से शंभू सिंह, मुंगेर से अजय सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


4 राजपूत उम्मीदवार पर भी दांव
दूसरी ओर राजपूत जाति से भी 4 उम्मीदवारों पर दांव लगाया गया है। जिसमें औरंगाबाद से अनुज सिंह, रोहतास से कृष्ण सिंह, सहरसा से डॉ.अजय सिंह और गोपालगंज से दिलीप सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।  वहीं पार्टी ने एक वैश्य को प्रत्याशी बनाया है। सीवान से  विनोद जायसवाल को सीवान से प्रत्याशी बनाया गया है। 


यादव जाति के 8 मैदान में 
वहीं राजद ने 8 यादव उम्मीदवार बनाए हैं। जिसमें गया से रिंकू यादव, दरभंगा से उदय शंकर यादव, वैशाली से सुबोध राय, भोजपुर से अनिल सम्राट, सीतामढ़ी से कब्बू खिरहर यादव, कटिहार से कुंदन कुमार और बेगूसराय-खगड़िया से मनोहर यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। भागलपुर में सीपीआई से संजय यादव को टिकट दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed