बिहार: एक हफ्ते के लिए कोरोना प्रतिबंधों में छूट, अब शाम पांच बजे तक खुलेंगे सरकारी और निजी कार्यालय
बिहार में कोरोना प्रतिबंधों में अगले एक हफ्ते छूट देने का एलान किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जानकारी दी कि अगले एक हफ्ते यानी 16-22 जून तक शाम छह बजे तक दुकानेें खुल सकेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में कोरोना की संक्रमण दर कम होने के बाद राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बिहार सरकार ने अगले एक हफ्ते के लिए राज्य में कोरोना पाबंदियों में छूट दी है। राज्य सरकार ने 16 जून यानी कल से 22 जून तक कोरोना प्रतिबंधों में ढील दी है। इस छूट के तहत अब सरकारी और निजी कार्यालय शाम पांच बजे तक खुले रहेंगे।
इसके अलावा दुकानों के बंद होने का समय भी बदला गया है। अगले एक हफ्ते बिहार में शाम छह बजे तक दुकानें खुली रहेंगी। इसके अलावा रात्रि कर्फ्यू शाम 8 बजे से सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा।
Bihar CM Nitish Kumar announces a relaxation in #COVID19 restrictions in the state for the next one week, from 16th June to 22nd Jun.
विज्ञापन विज्ञापन
Govt and private offices to function till 5 pm now, shops to remain open till 6 pm. Night curfew will be in place from 8 pm to 5 am. pic.twitter.com/GWLKqDz0vi — ANI (@ANI) June 15, 2021
बता दें कि मंगलवार को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (सीएमजी) की बैठक के बाद अनलॉक-2 में लोगों को फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राहत दी है। बता दें कि बैठक में राज्य में कोरोना की स्थिति को लेकर समीक्षा की गई और बैठक के बाद एक हफ्ते तक पाबंदियों में छूट देने का फैसला लिया गया। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।