फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rape in bihar

मंदबुद्धि महिला को अकेला छोड़ा, पड़ोसी ने किया रेप

Mon, 24 Mar 2014 11:31 AM IST
Updated Mon, 24 Mar 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
rape in bihar

बिहार के पूर्णिया थाना क्षेत्र में एक मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले ही युवक ने ही महिला से बलात्कार किया। पीड़ित महिला की मां के लिखित बयान पर धमदाहा थाना में मामला दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


खबर के अनुसार पीड़िता की मां ने बताया कि घटना की रात उसके पड़ोस में किसी दूसरे व्यक्ति के यहां झगड़ा हो रहा था, जिसे देखने वह भी चली गयी थी। झगड़ा देख कर जब वह वापस आयी, तो अपनी बेटी को आवाज दी, लेकिन वह घर में नहीं थी।
विज्ञापन


पीड़िता की मां के मुताबिक बहुत खोजने पर उसकी बेटी बगल के खेत में वह मिली। पीड़िता ने बयान में बताया कि उसके पड़ोसी नीरज कुमार ने पहले तो उसके घर में ही दुष्कर्म किया फिर बगल के केला खेत में ले जाकर दुबारा दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां कर रही गुमराह करने की कोशिश

rape in bihar

इस पूरे मामले में पीड़िता की मां पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करती रही। वह आरोपी के बजाय उस व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगा रही थी, जिससे उसका जमीन का विवाद चल रहा था।

इस पूरे मामले में पीड़िता लगातार आरोपी का ही नाम ले रही थी। जबकि मां पुलिस को गुमराह कर रही थी। बाद में पुलिस पूछताछ में मां ने सारी बात स्वीकार कर ली और सारा सच बता दिया।  

पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा चुका है। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed