'नीतीश के नोटबंदी का समर्थन से कांग्रेस और राजद को हो रही है दिक्कत'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नोटबंदी के फैसले पर प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में खुलकर बोल रहे हैं। नीतीश कुमार के पीएम के फैसले की तारीफ करने से जहां, उनकी ही सरकार में शामिल पार्टियां असहज हैं।
वहीं, मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख रामविलास पासवान ने नीतीश के नोटबंदी का समर्थन करने का स्वागत करते हुए हिम्मत वाला कदम बाताया है। पासवान का कहना है कि नोटबंदी का विरोध करने वाले परेशान लोग हैं।
नीतीश कुमार की सरकार में शामिल राजद और कांग्रेस को सरकार से हटने की सलाह देते हुए पासवान ने कहा कि जदयू के नोटबंदी का समर्थन करने से अगर इन पार्टियों को दिक्कत है तो हटते क्यों नहीं।
गौरतलब है कि जदयू ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले का समर्थन करने का निर्णय लिया है। जदयू के इस निर्णय के बाद बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में शामिल कांग्रेस और राजद खामोश हैं।
8 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के एलान के बाद नीतीश कुमार ने इस फैसले का खुलकर समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि कालेधन को लेकर पीएम मोदी का फैसला काबिले तारीफ है। लोगों को केंद्र सरकार द्वारा उठाये गये इस कदम से थोड़ी समस्या तो जरूर होगी लेकिन यह हमारी भविष्य की आर्थिक मजबूती के लिये लाभकारी सिद्ध होगा।