Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ram Mandir: Bihar immersed in the devotion of Shri Ram, many special gifts were sent to the pilgrims

Ram Mandir : श्रीराम की भक्ति में डूबा बिहार, सोने से बनी इन चीजों समेत कई विशेष उपहार अयोध्या भेजे गए

Mon, 22 Jan 2024 10:15 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 22 Jan 2024 10:15 AM IST
सार

बिहार की ओर से प्रभु श्रीराम के चरणों में कई उपहार भेंट किए गए। इसमें स्वर्ण आभूषण, स्वर्ण जड़ित तीर-धनुष समेत कई विशेष उपहार शामिल हैं। इतना ही नहीं पटना के महावीर मन्दिर न्यास ने राम मन्दिर निर्माण में अपने 10 करोड़ के योगदान का वचन पूरा किया।

विज्ञापन
Ram Mandir: Bihar immersed in the devotion of Shri Ram, many special gifts were sent to the pilgrims
नृपेंद्र मिश्र को स्वर्ण निर्मित तीर-धनुष भेंट करते आचार्य किशोर कुणाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। श्रीराम की भक्ति में अयोध्या ही नहीं पूरा बिहार भी डूब चुका है। गली-गली में श्रीराम के जयकारे लग रहे हैं। इधर, बिहार की ओर से प्रभु श्रीराम के चरणों में कई उपहार भेंट किए गए। इसमें स्वर्ण आभूषण, स्वर्ण जड़ित तीर-धनुष समेत कई विशेष उपहार शामिल हैं। इतना ही नहीं पटना के महावीर मन्दिर न्यास ने राम मन्दिर निर्माण में अपने 10 करोड़ के योगदान का वचन पूरा किया। महावीर मन्दिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र को दो करोड़ रुपये की किश्त का चेक सौंप दिया।

विज्ञापन


अंतिम किश्त के रूप में 2 करोड़ रुपये की सहयोग राशि दी गयी
दरअसल, आचार्य किशोर कुणाल ने 9 नवंबर 2019 को श्रीराम जन्म भूमि के पक्ष में सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आते ही महावीर मन्दिर की ओर से राम मन्दिर निर्माण में 10 करोड़ रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की थी। आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि 2 अप्रैल 2020 को जिस दिन श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का खाता खुला था, उसी दिन महावीर मन्दिर की ओर से दो करोड़ रुपये की पहली किश्त दी गयी थी। वर्ष 2021, 2022 और 2023 में लगातार इतनी राशि दी जाती रही। अब अंतिम किश्त के रूप में 2 करोड़ रुपये की सहयोग राशि दी गयी। 

विज्ञापन
Trending Videos

Ram Mandir: Bihar immersed in the devotion of Shri Ram, many special gifts were sent to the pilgrims
उपहार में जाने वाले सोने का मुकुट, तीर-धनुष और एक जोड़ा खड़ाऊं। - फोटो : अमर उजाला

2.5 किलो का स्वर्णजड़ित तीर-धनुष भेंट
रविवार को अमावा राम मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के. परासरन की ओर से उनके पौत्र विष्णु परासरन और सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने स्वर्ण जड़ित तीर-धनुष भेंट किया। यह तीर-धनुष श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र को सौंपा गया। अमावा राम मन्दिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का धनुष जिसे कोदंड के नाम से जाना जाता है, उसे चेन्नई में बनवाया गया है। 2.5 किलो वजन का यह तीर-धनुष तांबे के बेस पर स्वर्ण जड़ित है। आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि अमावा राम मन्दिर के शिखर के लिए स्वर्ण जड़ित कलश बनवाया गया। इसके लिए भारत सरकार के उपक्रम एमएमटीसी से सोना खरीदा गया था। उसमें से कलश निर्माण के बाद शेष बचे सोने से स्वर्ण जड़ित को दंड तैयार किया गया है।

भेंट के लिए ले जा रहे खास सामान कपिलेश्वर सिंह
अयोध्या राम मंदिर में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए पूरे मिथिलांचल में दरभंगा महाराज के पोते कुमार कपिलेश्वर सिंह को आरआएएस और रामजन्म भूमि न्यास समिति की तरफ से निमंत्रण पत्र मिला है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उन्हें राज्य अतिथि बनाया है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कुमार कपिलेश्वर सिंह दरभंगा से भगवान राम के लिए सोने का मुकुट, चांदी की चरण पादुका और चांदी के तीर-धनुष समेत कई अन्य विशिष्ट सामग्री उपहार स्वरूप ले गए हैं। इन सामग्री को वह 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को समर्पित करेंगे। इन उपहारों के अलावा रामजी के ससुराल मिथिला से उनके लिए मिथिला की परंपरा के अनुसार, पग (पगड़ी), पान और मखाना भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed