फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rail Yatri please note: Time of this passenger train of Bihar changed, three trains will stop at Chichaki

रेल यात्री कृपया ध्यान दें : Bihar की इस पैसेंजर ट्रेन का समय बदला, तीन ट्रेनें चिचाकी में रुकेंगी

Mon, 13 Feb 2023 05:19 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Mon, 13 Feb 2023 05:19 PM IST
सार

Rail Yatri : बख्तियारपुर-राजगीर-बख्तियारपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल की समय-सारणी में बदलाव हुआ है। पटना और थावे के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन को 31 मार्च तक चलाने का फैसला हुआ। मैट्रिक परीक्षा तक एक मेमू स्पेशल को तीन स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

विज्ञापन
Rail Yatri please note: Time of this passenger train of Bihar changed, three trains will stop at Chichaki
रेल यात्रीगण कृपया ध्यान दें। - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

विस्तार

बिहार-झारखंड में रेल यात्रा करने वालों के लिए पूर्व मध्य रेलवे की ओर से आई यह जानकारी महत्वपूर्ण है। पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 03624/03623 बख्तियारपुर-राजगीर-बख्तियारपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल की समय-सारणी में बदलाव हुआ है। इसके अलावा उर्स के मद्देनजर झारखंड में धनबाद मंडल के नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमो-कोडरमा के मध्य स्थित चिचाकी स्टेशन पर 26 फरवरी से 7 मार्च तक अस्थायी रूप से तीन मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का दो-दो मिनट का ठहराव दिया गया है। पटना और थावे के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। पटना-थावे स्पेशल का परिचालन अब 31 मार्च तक किया जाएगा। ट्रेन नंबर- 03215/03216 पटना-थावे-पटना स्पेशल का परिचालन पहले 13 फरवरी तक ही किया जाना था, लेकिन अब उसके 46 फेरे की वृद्धि करते हुए  31 मार्च तक चलाया जाएगा। मैट्रिक परीक्षा के परीक्षार्थियों की सुविधा के मद्देनजर 14 से 22 फरवरी तक ट्रेन नंबर- 03279 मोकामा-पटना फास्ट मेमू स्पेशल का टेकाबिगहा, करौटा एवं बुद्धदेवचक यादव नगर हाल्ट पर 01-01 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है। 

विज्ञापन


16 फरवरी से मेमू पैसेंजर स्पेशल का समय बदला
1. ट्रेन नंबर- 06324 बख्तियारपुर-राजगीर मेमू पैसेंजर स्पेशल 16 फरवरी से परिवर्तित समयानुसार 07.30 बजे बख्तियारपुर से खुलकर 07.44 बजे हरनौत, 07.53 बजे वेना, 08.03 बजे रहुई रोड, 08.10 बजे सोहसराय हाल्ट, 08.17 बजे बिहार शरीफ, 08.26 बजे पावापुरी रोड, 08.35 बजे नालन्दा, 08.43 बजे सिलाव रुकते हुए 09.25 बजे राजगीर पहुंचेगी।
विज्ञापन

2. वापसी में ट्रेन नंबर- 03623 राजगीर-बख्तियारपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल  16 फरवरी से परिवर्तित समयानुसार 09.45 बजे राजगीर से खुलकर 09.50 बजे सिलाव, 09.58 बजे नालंदा, 10.07 बजे पावापुरी रोड, 10.16 बजे बिहार शरीफ, 10.23 बजे सोहसराय हाल्ट, 10.31 बजे रहुई रोड, 10.39 बजे वेना, 10.48 बजे हरनौत रुकते हुए 12.00 बजे बख्तियारपुर पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उर्स में चिचाकी स्टेशन पर रुकेंगी यह ट्रेनें 
1. ट्रेन नंबर- 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया (कोसी) एक्सप्रेस 16.17 बजे चिचाकी स्टेशन पहुंचकर 16.19 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। 
2. ट्रेन नंबर- 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट (कोसी) एक्सप्रेस 10.12 बजे चिचाकी स्टेशन पहुंचकर 10.14 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। 
3. ट्रेन नंबर- 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 18.04 बजे चिचाकी स्टेशन पहुंचकर 18.06 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। 
4. ट्रेन नंबर- 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस 08.43 बजे चिचाकी स्टेशन पहुंचकर 08.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। 
5. ट्रेन नंबर- 13307 धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस 22.50 बजे चिचाकी स्टेशन पहुंचकर 22.52 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। 
6. ट्रेन नंबर- 13308 फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस 03.04 बजे चिचाकी स्टेशन पहुंचकर 03.06 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed