{"_id":"1db2347328f67b596e35cb03ea457e2d","slug":"rabri-devi-vows-to-fight-bjp-and-jd-u","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा है रावण और जेडीयू कंस: राबड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा है रावण और जेडीयू कंस: राबड़ी
एजेंसी/अमर उजाला, पटना
Updated Tue, 19 Nov 2013 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जेल में होने के चलते पार्टी की जिम्मेदारी संभाल रहीं उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी नीतीश सरकार और भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने को तैयार हैं।
विज्ञापन
सोमवार से शुरू हो रही आरजेडी की परिवर्तन यात्रा से पहले पत्रकारों से बातचीत में राबड़ी देवी ने प्रदेश की जदयू सरकार को कंस तो बीजेपी को रावण की संज्ञा दे डाली। परिवर्तन यात्रा की शुरुआत गया जिले से होगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि लालू यादव चारा घोटाला मामले में जेल में बंद हैं और उनके जेल जाने के बाद से ही पार्टी की कमान राबड़ी के हाथों में सौंपी गई थी, जिसके बाद पहली बार राबड़ी देवी पार्टी के किसी बड़े आयोजन का नेतृत्व कर रही हैं।
विज्ञापन