फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rabri Devi files complaint for life threat

राबड़ी को पुलिस ने रोका तो लालू को आया गुस्सा

Sun, 04 May 2014 06:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 04 May 2014 06:15 PM IST
विज्ञापन
Rabri Devi files complaint for life threat

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के गुस्से का शिकार छपरा पुलिस को बनना पड़ा। हुआ यूं की आरजेडी अध्यक्ष की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी रविवार को छपरा में चुनाव प्रचार करके लौट रही थी।

विज्ञापन


इसी दौरान उनकी गाड़ी को एक पुलिस टीम ने जांच के इरादे से रोक लिया। इस बात की सूचना जैसे ही आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव को हुई वो मौके पर पहुंच गए और पुलिस अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन


दूसरी ओर आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने अपनी हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने इस मामले में छपरा के सोनेपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है।

गाड़ी की चेकिंग से हुए नाराज

Rabri Devi files complaint for life threat

दरअसल राबड़ी देवी सारण से राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार हैं। जिसके चलते वह इलाके में जमकर चुनाव प्रचार कर रही हैं। इस प्रचार में राबड़ी देवी को लालू यादव का भी पूरा साथ मिल रहा है। आरजेडी अध्यक्ष खुद अपनी पत्नी को जीत दिलाने के लगातार प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं।

रविवार को भी राबड़ी देवी इलाके में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची थी और वहीं से लौट रही थी। इसी दौरान सोनेपुर के शिवबचन चौक पर पुलिस की एक टीम ने उनका काफिला रोक लिया और उनकी गाड़ी की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस टीम के साथ एक भी महिला पुलिसकर्मी नहीं थी।

इधर जैसे ही मामले की सूचना आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को हुई, वो खुद मौके पर पहुंच गए और जमकर पुलिस वालों को फटकार लगाई। उन्होंने महिला पुलिसकर्मी नहीं होने को लेकर सवाल खड़े किए।

आरजेडी अध्यक्ष के गुस्से का शिकार मौके पर मौजूद एसडीएम को भी बनना पड़ा। वहीं घटना से नाराज लालू यादव ने मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की है।

पुलिस टीम ने दी अपनी सफाई

Rabri Devi files complaint for life threat

पूरे मामले में लालू यादव के गुस्से का शिकार बनी पुलिस की टीम ने अपनी सफाई दी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि उन्होंने चुनाव आयोग के निर्देश पर एहतियातन गाड़ी की जांच की थी।

मौके पर मौजूद एसडीएम सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि अगर प्रशासन की तरफ से राबड़ी देवी के साथ गलत व्यवहार हुआ है तो उन्हें इसके लिए खेद है। इसके साथ ही उन्होंने लालू समर्थकों पर प्रशासन के लोगों से मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन

राबड़ी देवी ने जताई अपनी हत्या की आशंका

Rabri Devi files complaint for life threat

इस बीच बिहार की पूर्व सीएम और छपरा से राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार राबड़ी देवी ने अपनी हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने इस मामले में छपरा के सोनेपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है। उनका कहना है कि उन्हें मारने की कोशिश की गई थी।

राबड़ी देवी ने अपनी शिकायत में कहा है कि रविवार को जब वह अपना चुनाव प्रचार खत्म करके लौट रही थी। उसी समय एक काली स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनका पीछा किया। ये गाड़ी कई बार-बार उनको ओवरटेक कर रही थी।

शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए काली स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है साथ ही मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed