फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : 10 rounds gunfire erupted over private Smart City land dispute near AIIMS, injuring youth

बिहार: एम्स के बगल में स्मार्ट सिटी की जमीन पर 10 से ज्यादा राउंड गोलीबारी, युवक घायल; सीसीटीवी फुटेज वायरल

Wed, 23 Sep 2026 04:47 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2026 04:47 PM IST
सार

दरभंगा के पंचोभ में एम्स के पास निजी स्मार्ट सिटी की करीब आठ कट्ठा जमीन को लेकर दो पक्षों में 10 से अधिक राउंड गोलीबारी हुई। विजय भगत घायल हो गए। घटना में तोड़फोड़ का CCTV फुटेज सामने आया है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News : 10 rounds gunfire erupted over private Smart City land dispute near AIIMS, injuring youth
गोलीबारी करते बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिशनपुर थाना क्षेत्र के पंचोभ में निर्माणाधीन एम्स के बगल में निजी तौर पर विकसित की जा रही स्मार्ट सिटी की करीब आठ कट्ठा जमीन को लेकर बुधवार को दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस दौरान विजय भगत नामक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए डीएमसीएच लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर किए जाने की जानकारी है।

विज्ञापन

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में कई युवक निर्माणाधीन निजी स्मार्ट सिटी परिसर में घुसकर बाइक, कुर्सी, दीवार समेत अन्य सामान को इधर-उधर करते और तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि करीब आठ कट्ठा जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। बुधवार को विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच 10 से अधिक राउंड गोलीबारी हुई। इसी दौरान विजय भगत को गोली लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: गंगा में उतरे थे करमा पूजा की मूर्ति विसर्जित करने, 11 लोग डूबे; चार को बचाया, छह लापता और एक की मौत

एम्स के बगल में होने के कारण इस इलाके की जमीन की कीमत काफी अधिक बताई जा रही है। स्थानीय स्तर पर जमीन विवाद में कथित तौर पर भूमाफियाओं के नेटवर्क की बात भी सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद बिशनपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जमीन विवाद और गोलीबारी की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed