फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnia News: Suspicious death of youth, suspicion of murder, interrogation of 3 youths continues

Bihar News: युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका, तीन युवकों से पूछताछ जारी; घर से बुलाकर ले गए, सुबह मिला शव

Mon, 31 Mar 2025 09:15 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Mon, 31 Mar 2025 09:15 PM IST
सार

Purnia News: पूर्णिया में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जान गंवाने वाला युवक डीजे संचालक सुमन कुमार का गाड़ी चलाता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Purnia News: Suspicious death of youth, suspicion of murder, interrogation of 3 youths continues
युवक का शव लेने अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव सरकारी स्कूल के पास सड़क किनारे मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने इस मौत को हत्या करार देते हुए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। फिलहाल डीजे संचालक सहित तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Crime:विधवा महिला को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ना और मारपीट का आरोप
विज्ञापन

 
घर से फोन कर बुलाया, सुबह मिली लाश
जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान अंकित कुमार (19) निवासी पूर्वी टोला मोहनियां बनमनखी के रूप में हुई है। अंकित डीजे संचालक सुमन कुमार के लिए गाड़ी चलाने का काम करता था। परिजनों के अनुसार, रविवार रात करीब आठ बजे अंकित अपने परिवार के साथ खाना खाकर सोने जा रहा था, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उसे घर से बुलाया। बिना किसी को कुछ बताए वह घर से निकल गया। सुबह जब बच्चे कोचिंग के लिए जा रहे थे, तो उन्होंने स्कूल के पास अंकित का शव देखा और शोर मचाया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर देखा कि अंकित का मुंह कपड़े से ढका हुआ था और उसके गले पर गला दबाने के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘कर्ज को लेकर हुई हत्या’
मृतक के नाना चंद्रशेवरी साह ने आरोप लगाया कि अंकित को किसी ने साजिश के तहत घर से बुलाया और फिर उसकी हत्या कर दी। अंकित के पिता ने भी हत्या की आशंका जताते हुए बताया कि डीजे संचालक सुमन कुमार पर उनके डेढ़ लाख रुपये बकाया थे, जिसे वह कई बार मांग चुके थे। उन्होंने आरोप लगाया कि रुपये की लेन-देन को लेकर ही सुमन और उसके साथियों ने उनके बेटे की हत्या की है।

 
पुलिस जांच में जुटी, तीन संदिग्ध हिरासत में
घटना के बाद बनमनखी पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। बनमनखी एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि हमें सोमवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध स्थिति में मिलने की सूचना मिली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया गया है। फिलहाल तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। परिजनों ने अभी कोई लिखित शिकायत नहीं दी है, लेकिन उनकी शिकायत के आधार पर आगे की जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Bihar News: ईदगाह की दीवार पर धार्मिक नारा लिखे जाने से तनाव, RJD को भी लपेटा; पुलिस बल तैनात, जानें मामला
 
गांव में दहशत, न्याय की मांग
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने अंकित की हत्या की गहराई से जांच की मांग की है। लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस तीन संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed