फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Crime: Widow woman tied to a tree and brutally beaten, in-laws accused of harassment and assault

Bihar Crime: विधवा महिला को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ना और मारपीट का आरोप

Mon, 31 Mar 2025 08:40 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 31 Mar 2025 08:40 PM IST
सार

Muzaffarpur Crime: पुलिस ने बताया कि एक महिला की पिटाई का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस रात में ही मौके पर पहुंच गई थी। पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Muzaffarpur Crime: Widow woman tied to a tree and brutally beaten, in-laws accused of harassment and assault
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विधवा महिला को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला के ससुराल पक्ष पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
पति की मौत के बाद से हो रही थी प्रताड़ना
जानकारी के मुताबिक, यह घटना जिले के सकरा थाना क्षेत्र की है। समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र निवासी वाली पिंकी देवी की शादी 2012 में सकरा निवासी प्रमोद कुमार से हुई थी। शादी के बाद उनके दो बेटे हुए, लेकिन 2021 में उनके पति की मृत्यु हो गई। इसके बाद से ही पिंकी के ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कलश शोभायात्रा पर पथराव: छह आरोपी गिरफ्तार, 45 के खिलाफ नामजद प्राथमिकी; मुर्गा मारने के विवाद से भड़का तनाव
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पीड़िता ने बताया कि पति की मौत के बाद उसकी सास तेतरी देवी, भैसुर और जेठानी उसे आए दिन मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। 2021 के सितंबर महीने में पिंकी ने अपने मायके वालों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद उसका भाई उसे अपने घर ले गया।
 
समझौते के बाद लौटी, फिर होने लगी मारपीट
करीब डेढ़ साल बाद मार्च 2023 में ससुराल पक्ष से समझौते के बाद पिंकी फिर अपने ससुराल लौट आई। लेकिन यहां हालात पहले जैसे ही रहे। ससुराल वालों ने उसे फिर से मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया, जिसके चलते पिंकी को एक बार फिर अपने मायके जाना पड़ा। इसके बावजूद दिसंबर 2024 में पिंकी अपने ससुराल लौट आई, लेकिन इस बार भी उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना जारी रही। बीते एक महीने से उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।


 
पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा
बताया जा रहा है कि घटना बीती रात की है। जब पिंकी की सास, भैसुर और जेठानी ने उसे अमरूद के पेड़ से बांध दिया और फिर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और पीड़िता के मायकेवालों को घटना की सूचना दी। पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और पीड़िता को मुक्त कराया। इसके बाद पिंकी देवी ने सकरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।


यह भी पढ़ें- Bihar News: राजद MP ने अमित शाह को नेता मानने से इनकार कर बताया तड़ीपार; नीतीश कुमार पर लगाया बड़ा आरोप
 
घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
घटना को लेकर ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि सकरा थाना क्षेत्र में एक महिला की पिटाई का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस रात में ही मौके पर पहुंच गई थी। पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसपी ने आश्वासन दिया कि इस घटना में जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
 
वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि पति की मौत के बाद से ही पिंकी को प्रताड़ित किया जा रहा था, लेकिन अब हद हो गई है।


यह भी पढ़ें- Bihar News:ईदगाह की दीवार पर धार्मिक नारा लिखे जाने से तनाव, Rjd को भी लपेटा; पुलिस बल तैनात, जानें मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed