फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Rupauli Bypoll: Minister Janak Ram says NDA has not lost but won in Rupauli, Mahagathbandhan has lost

Rupauli Bypoll: मंत्री जनक राम बोले- रूपौली में NDA की हार नहीं जीत हुई, विनाश की धारा ‘महागठबंधन’ हारी है

Sun, 14 Jul 2024 06:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 14 Jul 2024 06:45 PM IST
सार

Rupauli Bypoll Result: मंत्री जनक राम ने कहा कि विनाश की सोच वाले लोग इंडी अलाइंस के लोग हैं। इनके पिता, दादा और परदादा ने देश को कई दशकों तक लूटने का काम किया था। अब उनके ही बच्चे देश को लूटने और बर्बाद करने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
Rupauli Bypoll: Minister Janak Ram says NDA has not lost but won in Rupauli, Mahagathbandhan has lost
राजनीतिक कार्यक्रम में मंत्री जनक राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया की रूपौली विधानसभा सीट पर विनाश की धारा सोच रखने वाले लोगों की हार हुई है। एनडीए की विचारधारा रखने वालों की जीत हुई है। राज्य की सरकार में अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के मंत्री जनक राम ने यह बयान दिया है।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि पूरे देश में दो तरह की विचारधारा वाले लोग हैं। एक विकास वाले जिसमें बिहार का नेतृत्व नीतीश कुमार जी कर रहे हैं। वहीं, देश के स्तर पर पीएम मोदी जी कर रहे हैं। जबकि विनाश की सोच वाले लोग इंडी अलाइंस (राजद और कांग्रेस पार्टी) के लोग हैं। इनके पिता, दादा और परदादा ने देश को कई दशकों तक लूटने का काम किया था। अब उनके ही बच्चे देश को लूटने और बर्बाद करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्णिया की रूपौली सीट पर राजद की हार है यानी एनडीए की जीत है, क्योंकि वहां की जनता ने राजद को नकार दिया है। जो जीते हैं वह NDA से जुड़े हुए व्यक्ति हैं। उन्होंने विनाशकारी तत्व को हरा कर साबित कर दिया है कि जनता विकास के साथ में खड़ी है न कि विनाश के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राज्य सरकार में मंत्री और बीजेपी के नेता जनक राम ने कहा कि रूपौली एक मॉडल है, जो साबित करता है कि बिहार की जनता जात-पात, धर्म और बाहुबल-धनबल को कभी स्वीकार नहीं करने वाली है। यह संकेत है कि बिहार की आम आवाम अब इस जंगलराज को आने वाले विधानसभा के चुनाव में बाहर निकालने का रास्ता दिखा देगी। आम आदमी अब इनकी मानसिकता से सजग हो गया है और यह रूपौली रोल मॉडल बन कर बिहार ही नहीं देश को लूटने वाले लोग से सजग करने का काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed