फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnia: Minor Student Brutalized in Bhawanipur After Being Lured by Accused; Condition Critical

Bihar News: आरोपी ने नाबालिग छात्रा के साथ की घिनौनी वारदात, शादी का दिया था झांसा; पीड़िता की हालत गंभीर

Sun, 14 Jun 2026 05:36 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2026 05:36 PM IST
सार

पूर्णिया की एक नाबालिग छात्रा के साथ घिनौना काम करने वाले आदतन आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है। वहीं, पीड़िता की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन
Purnia: Minor Student Brutalized in Bhawanipur After Being Lured by Accused; Condition Critical
दुष्कर्म।

विस्तार

पूर्णिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक नाबालिग छात्रा को झांसे में लेकर उसके साथ गंभीर दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़िता की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है, जिसके कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। स्थानीय पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, आरोपी मोहम्मद सूरज ने उसे अपनी बातों में फंसा रखा था। घटना के दिन आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर पीड़िता को गलत नीयत से सुनसान जगह में बुलाया। वहाँ पहुँचने पर आरोपी ने उसके साथ जबरन इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। वारदात के बाद बदहवास और लहूलुहान हालत में पीड़िता जैसे-तैसे अपने घर पहुँची और रोते हुए परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


पीड़िता को हायर सेंटर रेफर किया गया
पीड़िता की लगातार बिगड़ती स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाज़ुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: रोहतास में फिल्मी अंदाज में ATM लूट! गैस कटर से मशीन काटकर 15 लाख लेकर फरार हुए चोर


पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए भवानीपुर के प्रभारी थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर संबंधित कड़े कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच और कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए पूर्णिया भेजा गया है।

पुलिस प्रशासन के अनुसार, आरोपी मो. सूरज पहले से ही आदतन इस तरह की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। इससे पहले जुलाई 2025 में भी उसने इसी गाँव की एक अन्य नाबालिग छात्रा को अगवा कर उसके साथ ऐसी ही घिनौनी वारदात की थी, जिसके संबंध में पूर्व में भी मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस टीम आरोपी को दबोचने के लिए अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed