फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnia Kidnapping: MP Pappu Yadav Slams Government Over Lawlessness and Alleged Human Trafficking in Seemancha

पूर्णिया में नाबालिग के अपहरण पर सियासत गरम: पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना, 60 घंटे बाद भी सुराग नहीं

Thu, 02 Apr 2026 05:39 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2026 05:39 PM IST
सार

पूर्णिया में नाबालिग के अपहरण और फिरौती की मांग पर सांसद पप्पू यादव ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सीमांचल में बेटियों की तस्करी और असुरक्षा का माहौल चिंताजनक है।

विज्ञापन
Purnia Kidnapping: MP Pappu Yadav Slams Government Over Lawlessness and Alleged Human Trafficking in Seemancha
सांसद पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

पूर्णिया जिले के बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र के गहिलस्थान गांव से 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के 60 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिलने पर सांसद पप्पू यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर तीखा हमला बोला है।

सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी चिंता जाहिर करते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि जब अपराधियों को संरक्षण देने वाले लोग सत्ता में हों, तो आम जनता के लिए न्याय और सुरक्षा की उम्मीद कमजोर पड़ जाती है। उन्होंने गहिलस्थान की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि रंजू देवी की 16-17 वर्षीय बेटी का अपहरण कर फिरौती मांगी जा रही है, जो यह दर्शाता है कि अपराधियों में पुलिस का कोई भय नहीं है।

विज्ञापन


पढ़ें: रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी को लेकर हुई खूनी जंग, दिनदहाड़े युवक पर कर दिया चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने यह भी दावा किया कि पूर्णिया सहित सीमांचल क्षेत्र में लगातार बेटियों के अपहरण और तस्करी की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने इसे संगठित अपराध करार देते हुए कहा कि यह केवल अपहरण नहीं, बल्कि बेटियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने प्रशासन से सवाल किया कि फिरौती के लिए फोन आने के बावजूद पुलिस अब तक अपराधियों तक क्यों नहीं पहुंच सकी।

प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर आक्रोश जताते हुए पप्पू यादव ने पूर्णिया की जनता से अपील की कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। उनके बयान के बाद स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना और प्रशासन के प्रति अविश्वास और बढ़ गया है।

इधर, सांसद के सख्त रुख और स्थानीय मुखिया ठाकुर चंदन सिंह की आंदोलन की चेतावनी के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। एसपी स्वीटी सहरावत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धमदाहा एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया है। पुलिस का कहना है कि कई स्थानों पर छापेमारी जारी है और जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed