Bihar News: जोरदार धमाके से दहला कुरकुरे का गोदाम, युवक की हालत गंभीर; कारण पता लगाने में जुटी पुलिस
Purnea News: धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरा मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गोदाम पूरी तरह ध्वस्त हो गया। वहीं पुलिस अब धमाके के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
विस्तार
धमाके में घायल हुए सिंटू
घटना की जानकारी देते हुए घायल युवक के पिता मोहन साह ने बताया कि देर रात करीब एक बजे किसी अंजान शख्स का फोन उनके बेटे सिंटू कुमार के मोबाइल पर आया था। इसके बाद वह बाइक से आलमनगर गांव स्थित गोदाम के लिए निकल गया था। इसके कुछ ही देर बाद गोदाम के आसपास के लोगों का फोन आया और धमाके में सिंटू के घायल होने की बात बताई। वहां पहुंचने पर धमाके से गोदाम पूरी तरह क्षतिग्रस्त पाया गया।

इलाजरत घायल युवक
बिल्डिंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई
ग्रामीणों ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि गोदाम की ईंटें, खिड़कियां और दरवाजे के पल्ले क्षतिग्रस्त होकर बिखर गए। विस्फोट को लेकर लोग तरह-तरह की बाते कर रहे हैं। हालंकि, विस्फोट किन वजहों से हुआ, अब तक यह साफ नहीं हो सका है। मामले की जानकारी देते हुए के नगर थानाध्यक्ष नवदीप गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। विस्फोट की वजहों का पता लगाया जा रहा है। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। धमाका इतना जोरदार था कि गोदाम की ईंटें, खिड़कियां और दरवाजे के पल्ले क्षतिग्रस्त होकर बिखर गए। बिल्डिंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।